अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य के संबंध में पूछताछ का जवाब देते हुए सायरा बानो ने एक टेक्स्ट मैसेज के साथ सभी को बता दिया है कि 'अब उनकी हालत में सुधार है ।”

अभिनेता के करीब दोस्त और उनकी पत्नी द्दारा किसी को भी अभिनेता दिलीप कुमार के स्वास्थ्य के बारें में जानकारी लेने और उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है । एक मनोरंजक, जो दशकों से इस जोड़ी को जानते हैं, ने कहा, "मैं उन्हें हमेशा से जानता हूं और उनके पाली हिल बंगले में अक्सर जाता रहता था । लेकिन हाल के वर्षों में युसुफ़ साब से मेरे मिलने के सभी प्रयास या उनके स्वास्थ्य के बारें में पूछताछ करने के सभी प्रयास को उनकी पत्नी ने ठुकरा दिया ।”

अन्य स्त्रोत, जो इस जोड़ी को अच्छी तरह से जानता है ने कहा, "सायराजी को पता है कि अंत निकट है । उन्होंने उन्हें 50 साल दिए । वह अंतिम पड़ाव को किसी और के साथ क्यों शेयर करना चाहेंगी । मुझे लगता है कि सभी संबंधित शुभचिंतक उन्हें उनके साथ रहने देंगे ।"