
सीधे शब्दों में कहा जाए तो बॉलीवुड बिना इनके बॉलीवुड नहीं हो सकता । यहां हम बात कर रहे हैं फ़िल्म जगत के सबसे दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार, जो इतनी उम्र के बावजूद भी अभी तक काफ़ी सारे लोगों की प्रेरणा बने हुए हैं । कल रात 93 वर्षीय दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उनका इलाज चर रहा है । उनके दाहिने पैर में दर्द और सूजन की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
अब दिलीप कुमार की हालत में सुधार है । अभिनेता ने न सिर्फ अपने स्वास्थ्य की हालत के बारे में ट्विट किया बल्कि एक फ़ोटो भी शेयर किया और लिखा, "यहां मेरे पर्सनल फ़िज़िशन के साथ डॉक्टरों की शानदार टीम यहां मौजूद है, जिसमें शामिल हैं एस गोखले, डॉ नितिन गोखले और डॉ आर के शर्मा । अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं । मैं लीलावती में रुटीन चेक-अप के लिए भर्ती हुआ था । आपकी प्रार्थनाएं मेरे साथ हैं । स्वास्थ्य ही धन है ऐसा किसी ने कहा था । मैं आप सभी का मशकूर हूं कि आपने हमेशा अपनी दुआओं में मुझे याद रखा ।”
बॉलीवुड हंगामा दिलीप कुमार के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता है ।
















