जब ट्यूबलाइट की कास्टिंग का ऐलान किया गया था, तभी से हर कोई एक बार फ़िर कबीर खान और सलमान खान के करिश्मे को देखने के लिए बेताब था । इस फ़िल्म से जुड़ा एक सरप्राइज कर देने वाला तथ्य हाल ही में सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया और वो ये है कि सलमान खान के असल जिंदगी के भाई सोहेल खान दरअसल, इस फ़िल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे, और इसका खुलासा खुद कबीर खान ने हाल ही में किया ।

जी हां, जब कबीर खान ने फ़िल्म की कहानी पढ़ी तो उस दौरान उनके दिमाग में कई अभिनेता के नाम थे और उनमे से एक था अक्षय कुमार का नाम । कबीर खान ने कहा कि शुरूआत में सलमान खान के भाई को लेने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन वह स्क्रीन पर दो अलग-अलग कलाकारों की कैमिस्ट्री को लेकर दिखाना चाहते थे । फ़िल्ममेकर ने कहा कि, अक्षय को लेने का प्लान स्क्रिप्टिंग स्टेज के दौरान था, लेकिन कास्टिंग प्रक्रिया पूरी होने से पहले, कबीर ने बताया कि सोहेल खान ने उन्हें आश्वस्त कर दिया था ।

सलमान खान, जो इस बात को लेकर बहुत उत्साहित थे, ने कहा कि सोहेल खान को लेकर उनके इमोशंस अपने आप भी बाहर आ गए क्योंकि वो असल जिंदगी में भी उनके भाई हैं । वहीं दूसरी तरफ़, कबीर खान इस बात से काफ़ी प्रभावित हुए कि सोहेल खान ने अपने रोल को बखूबी से निभाया है और अपने किरदार के लिए काफ़ी मेहनत भी की है ।

ट्यूबलाइट के साथ चीनी अभिनेत्री झु झु अपनी बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं । यह एक पीरियड ड्रामा फ़िल्म है जो कि भारत-चीन के युद्द की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है । यह फ़िल्म ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।