बीते साल मलाइका अरोड़ा - अरबाज खान, अर्जुन रामपाल - मेहर, ॠतिक रोशन - सुजैन खान सहित कई शादीशुदा जोड़ी टूट गई थी । और अब एक और शादीशुदा जोड़ी ने पूरे 11 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फ़ैसला किया है । और वो जोड़ी है दीया मिर्ज़ा व साहिल सांगा की जिसने पूरे 11, साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फ़ैसला किया है । दीया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर इस खबर का खुलासा किया है कि वे दोनों आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग हो रहे है लेकिन शादी का रिश्ता खत्म होने बाद भी दोनों में दोस्ती बरकरार रहेगी ।दीया मिर्जा ने 11 साल बाद अपने पति साहिल सांगा से अलग होने का फ़ैसला किया !

दीया मिर्ज़ा ने अपने पति से अलग होने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया

18 अक्टूबर 2014 को दोनों शादी के बंधन में बंधे दीया और साहिल एक-दूसरे को 11 साल से डेट कर रहे थे । शादी से पहले साहिल और दीया बिजनस पार्टनर हुआ करते थे । दीया ने साहिल से अलग होने की घोषणा सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर की ।

View this post on Instagram

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial) on

दीया ने सोशल मीडिया में लिखा है कि वह साहिल से अलग जरूर हो रही हैं, लेकिन दोनों अपनी दोस्ती बरकरार रखेंगे । दीया ने लिखा, "11 साल एक-दूसरे के साथ रहने के बाद हम दोनों ने अलग होना तय किया है । हम आगे हमेशा दोस्त रहेंगे । हम दोनों का सम्मान और प्यार बरकरार रहेगा । भले ही हमारा सफर अलग हो रहा है, लेकिन अब तक के साथ के लिए हम एक-दूसरे के शुक्रगुजार हैं । हम अपने दोस्तों और परिवार के सभी सदस्यों के शुक्रगुजार हैं, मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए । इस मामले पर हम कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं ।"

यह भी पढ़े : रणबीर कपूर अभिनीत संजू के ये 7 डायलॉग आपको झकझोर कर रख देंगे

हालांकि अभी तक दीया और साहिल के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है लेकिन निश्चितरूप से उनके फ़ैंस और बॉलीवुड ये खबर सुनकर जरूर हैरान होगा ।