Deepika Padukone to take time off from Padmavati to promote XXX

दीपिका पादुकोण अब ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की राह पर चल पड़ी हैं । प्रियंका ने अपने बॉलीवुड और हॉलीवुड करियर के बीच प्राथमिकता के आधार पर समान रूप से अपना समय विभाजन किया है । निंसंदेह पश्चिम में उनका भविष्य उनकी पहली हॉलीवुड फ़िल्म 'ट्रिपल एक्स; द रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज', जो कि जनवरी में रिलीज होने वाली है, पर निर्भर करता है ।

भारत के लिए बनाए गए इस फ़िल्म के ट्रेलर में उनके सीन को ज्यादा हाईलाइट किया गया है । फ़िल्म के करीबी सूत्र के मुताबिक, “हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि वह इस फ़िल्म में हर सीन में दिखाई देंगी, जैसा कि फ़िल्म के ट्रेलर से पता चल रहा है । जैसा कि 1980 और 1990 के दशक में बनने वाली, अमिताभ बच्चन अभिनीत फ़िल्मों में परवीन बॉबी और जयाप्रदा की भूमिका होती थी, उसी तरह ही इस हॉलीवुड फ़िल्म में दीपिका की भूमिका है, क्योंकि इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका हॉलीवुड स्टार विन डीजल निभा रहे हैं ।”

ऐसा जरूरी नहीं है कि दीपिका इस फ़िल्म के प्रमोशन में हिस्सा लें । दिसंबर के मध्य में दीपिका केवल अपनी हॉलीवुड फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त होंगी और इस दौरान पद्मावती की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रुक जाएगी ।

सूत्रों के मुताबिक,“अब ये उनकी चॉइस है कि वह दिसंबर के मध्य से जब तक उनकी हॉलीवुड फ़िल्म रिलीज नहीं हो जाती, तब तक खुद को बिल्कुल फ़्री रखेंगी । पद्मावती का पहला शूटिंग शेड्यूल दिसंबर के मध्य में खत्म हो जाएगा ।”

जाहिरतौर पर विन डीजल चाहते हैं कि दीपिका, दुनिया भर में उनकी फ़िल्म का प्रमोशन करने में उनका साथ दें ।