आज जब दीपिका पादुकोण मुंबई में एक समारोह में शामिल हुई तो वहां उन्होंने अपनी आगामी फ़िल्म पद्मावती के बारें में आशंका जताई । एक तरफ़ तो उन्होंने कहा कि पद्मावती की रिलीज होने के तारीख निश्चित है लेकिन वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म को लेकर जो भी वाद-विवाद चल रहा है उसको लेकर वह थोड़ी आशंकित दिखी क्योंकि करणी सेना ने मांग की है कि जब फ़िल्म पूरी बन जाए तो वो उसको देखेगी । दीपिका ने कहा कि,

"हर फिल्म की अपनी तरह की जर्नी होती है और यदि ऐसा होता है तो ऐसा होगा । जहां तक मुझे पता है कि पद्मवती निश्चित तौर पर इस वर्ष नवंबर में रिलीज होने वाली है लेकिन नियती को हमारे लिए और फ़िल्म के लिए कुछ और ही मंजूर हुआ तो देखते हैं । यदि पद्मावती नहीं तो शायद कोई अन्य फिल्म ।"