दीपिका पादुकोण ने अपनी बेहतरीन अदायगी से न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी लोहा मनवाया है । हाल ही में इंटरनेशनल मैगजीन टाइम ने साल 2018 के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से सिर्फ दीपिका पादुकोण का नाम शामिल किया गया है । दीपिका को उनकी इस उपल्बधि के लिए सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है । वहीं उनके कथित बॉयफ़्रेंड रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की इस उपलब्धि को एक शब्द में बयां किया और इंस्टाग्राम पर लिखा, 'QUEEN' ।

अपनी 'दोस्त' दीपिका पादुकोण की टाइम उपलब्धी से खुश हुई प्रियंका चोपड़ा, तो रणवीर सिंह ने कहा- 'क्वीन'

प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका को दोस्त कहकर दी बधाई

इसके अलावा दीपिका की उपलब्धि को प्रियंका चोपड़ा ने भी सराहा और प्रियंका को बधाई देते हुए लिखा, ''अपने दोस्तों का नाम इस लिस्ट में देखने के बाद बहुत खुश हूं और गर्व महसूस कर रही हूं. दोनों को बहुत सारी बधाइयां. दोनों ही डिजर्विंग हैं ।"

दीपिका के अलावा इस सूची में क्रिकेटर विराट कोहली का भी नाम है । प्रियंका ने इस सूची में विराट और दीपिका का नाम आने पर सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दी । ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने अपनी कथित दुश्मन दीपिका को सराहा हो ।

 

यह भी पढ़ें : पद्मावत के जौहर सीन के लिए दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली से मांगी ये अनमोल चीज

आपको बता दें कि दीपिका ने अपनी पिछली फ़ि्ल्म पद्मावत से तमाम लोगों के दिलों को जीता है । उनके शानदार अभिनय को हर जगह सराहा गया । संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावत ने बॉक्सऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया ।