सलमान खान की दबंग 3 इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है । सलमान खान की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी दबंग 3 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है । खुद सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी ।5 दिन पहले शुरू हुई दबंग 3 की एडवांस बुकिंग, सलमान खान ने ट्वीट कर कहा, 'इंतजार खत्म, बुक करो टिकट'

सलमान खान की दबंग 3 की एडवांस बुकिंग शुरू

दबंग 3 की रिलीज के 5 दिन पहले से ही फैंस ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, क्योंकि वे सलमान उर्फ़ चुलबुल पांडे के जादू को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । नजीतन, सभी के प्रिय चुलबुल पांडे दर्शकों से मिलने और अपने बेबाक अंदाज व स्वैग से उनका मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं ।

इन दिनों दर्शकों को दबंग फ़िल्टर खूब रास आ रहा है जिसका एक वीडियो हाल ही में, सबसे पहले खुद चुलबुल पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था । इतना ही नहीं, रज्जो और ख़ुशी ने भी अपने सोशल मीडिया पर फ़िल्टर के साथ वीडियो पोस्ट किए है ।

यह भी पढ़ें : Dabangg 3: सलमान खान ने दबंग 3 के प्रमोशन के लिए पहली बार बनाया ये प्लान

साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म दबंग 3 प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है ।