कोरोना वायरस का खतरा दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है । अब कोरोना वायरस भारत में भी दस्तक दे चुका है ऐसे में चिंता और ज्याद बढ़ गई है । कोरोना वायरस के खतरे का असर फ़िल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है । बॉलीवुड हंगामा ने आपको बताया था कि, सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फ़िल्म राधे-योर मोस्ट वॉंटेंड भाई के अगले शेड्यूल की शूटिंग थाईलैंड में फ़रवरी से शुरू होनी है । लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के चलते अब सलमान खान ने थाईलैंड में शूटिंग करने का फ़ैसला बदल लिया है ।

सलमान खान की राधे-योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग में रुकावट बना कोरोना वायरस

सलमान खान नहीं लेना चाहते कोई रिस्क

फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि, ''थाईलैंड उन देशों में से एक है, जहां कोरोनो वायरस का खतर सबसे ज्यादा है । इसलिए फ़िल्म के लीड एक्टर और निर्माता सलमान ने थाईलैंड जाकर शूट करने का फ़ैसला ड्रॉप कर दिया । फिल्म की टीम ने विदेश में शूट करने का रिस्क नहीं लिया । अब थाईलैंड में शूट होने वाले सीक्वेंस की शूटिंग मुंबई में की जाएगी ।

यह भी पढ़ें : सलमान खान ने कोरोना वायरस से बचने का उपाय बताया, कहा-'हाथ मिलाने से बचो और नमस्ते-सलाम को अपनाओ'

सलमान के अलावा राधे में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ़, अर्जुन कानूनगो और जरीना वहाव नजर आएंगी । जबकि जैकलीन फ़र्नांडीज एक आइटम नंबर करते हुए दिखाई देंगी । यह फ़िल्म इसी साल ईद के दौरान 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है ।