देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे एस एस राजामौली की बहुप्रतिक्षित पीरियड ड्रामा आरआरआर अपनी तय रिलीज डेट, 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी या नहीं । और अब ये कंफ़र्म हो गया है कि आरआरआर रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है यानि अब यह फ़िल्म 7 जनवरी को रिलीज नहीं हो पाएगी । कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के कारण मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज को पोस्टपोन करने का फ़ैसला किया । जूनियर एनटीआर, राम चरण स्टारर आरआरआर में आलिया भट्ट और अजय देवगन भी कैमियो करते हुए नजर आएंगे ।

आरआरआर की रिलीज डेट पोस्टपोन हुई
फ़िलहाल मेकर्स ने आरआरआर की नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट नहीं किया है । लेकिन फ़िल्म को सही समय पर रिलीज करने का वादा जरूर किया है । मेकर्स द्दारा ऑफ़िशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा गया कि, “हमारे अथक प्रयासों के बावजूद, कुछ स्थितियां हमारे नियंत्रण से बाहर हैं । चूंकि कई भारतीय राज्य सिनेमाघरों को बंद कर रहे हैं, हमारे पास कोई च्वाइस नहीं है लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि अपने उत्साह को बनाए रखे । हम सही समय पर इस फ़िल्म को रिलीज करेंगे ।”
Keeping the best interests of all the involved parties in mind, we are forced to postpone our film. Our sincere thanks to all the fans and audience for their unconditional love. #RRRPostponed #RRRMovie pic.twitter.com/JlYsgNwpUO
— RRR Movie (@RRRMovie) January 1, 2022
हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में आएगी फ़िल्म
आरआरआर की कहानी 1920 के वक्त की है, जिसमें अल्लूरी और कोमाराम को ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया है । हालांकि पहले ये दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बताए गए हैं, बाद में एक हादसा इन्हें दोस्त बना देता है । यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी । अजय देवगन, आलिया भट्ट, राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा ओलिविया मॉरिस, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डोडी सहायक भूमिकाओं में नज़र आएंगे।
बता दें कि कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच फ़िर से लॉकडाउन की स्थिती पैदा होने लगी है ऐसे में सिनेमाघरों के बंद करने का आदेश दिल्ली सरकार ने पहले ही सुना दिया है । नए कोविड प्रतिबंध लागू होने से एक बार फ़िर मनोरंजन जगत की रफ़्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा है ।
















