कॉमेडी फ़्रेंचाइज़ी की सबसे कल्ट फ़िल्म में से एक हाउसफ़ुल के पाँचवें पार्ट की तैयारी ज़ोरों से चल रही है । साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही बहुप्रतीक्षित हाउसफुल 5 एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन को पहले ही लॉक किया जा चुका है और अब मेकर्स ने फ़िल्म में संजय दत्त की एंट्री को कन्फर्म किया है । फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने संजय दत्त के साथ एक बार फिर काम करने पर अपनी खुशी जाहिर की।

CONFIRMED! प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन के साथ हाउसफुल 5 में संजय दत्त को किया शामिल

हाउसफुल 5 में संजय दत्त

साजिद के साथ काम करने पर संजय ने कहा, “मैं साजिद को बहुत पहले से जानता हूं । शुरुआती दौर में वो असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे । उन्हें आगे बढ़ते देख अच्छा लगता है। हमारी इंडस्ट्री के बेहतरीन प्रोड्यूसर्स में से एक बनते हुए देखना अद्भुत रहा है । साजिद मेरे लिए फैमिली की तरह हैं और पिछले कुछ सालों में हमारी दोस्ती और भी मजबूत हुई है ।

इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत कर रहे हैं । वहीं साजिद नाडियाडवाला ने कहा, “संजय दत्त मेरी जर्नी की शुरुआत से ही मेरे परिवार की तरह रहे हैं । उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है । अब, हाउसफुल 5 के साथ, हम साथ में एक और रोमांचक सफर पर निकलेंगे, जिसमें हंसी, प्यार और सिनेमा का शाश्वत आनंद होगा ।

तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, हाउसफुल 5 हाउसफुल फ्रैंचाइज़ी की सबसे बड़ी किस्तों में से एक होने का वादा करती है क्योंकि इसे पूरी तरह से एक क्रूज शिप पर फिल्माया जाएगा, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और अब संजय दत्त जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल होंगे । यह किस्त पहली हिंदी सिनेमा फ्रैंचाइज़ी के रूप में मील का पत्थर साबित होगी, जो अपने पांचवें चैप्टर तक पहुँच गई है और जिसका उद्देश्य हाउसफुल सीरीज़ के लेवल को और ऊपर उठाना है ।

हाउसफुल 5 की शूटिंग इस साल अगस्त से यूके में शुरू होगी । यह अगले साल 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । बता दें कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2010, दूसरी 2012, तीसरी 2016 और चौथी 2019 में रिलीज हुई थी ।