बॉलीवुड हंगामा ये खबर देने वाला पहला डिजीटल प्लेटफ़ॉर्म था, कि निर्देशक लव रंजन, बॉलीवुड के दो बड़े कलाकार रणबीर कपूर और अजन देवगन के साथ फ़िल्म बनाने की तैयारी कर रहे है । इस बारें में तमाम तरह के कयास लगाए गए, लेकिन अब इस खबर पर मुहर लग गई है कि बॉलीवुड के दो पावरहाउस कलाकार, लव रंजन की अगली फ़िल्म में एक साथ काम करने वाले है । आपको बता दें कि रणबीर कपूर और अजय देवगन ने इससे पहले फ़िल्म राजनीति में एक साथ स्क्रीन शेयर की थी ।

CONFIRMED! लव रंजन की अगली फ़िल्म में पूरे 8 साल बाद दिखेगी रणबीर कपूर और अजय देवगन की जोड़ी

लव रंजन ला रहे हैं रणबीर कपूर और अजय देवगन को एक साथ

सोनू की टीटू की स्वीटी की अपार सफ़लता के बाद, अब निर्देशक लव रंजन अजय और रणबीर जैसे दो बड़े स्टार्स के साथ फ़िल्म बनाने की तैयारी कर रहे है । अजय इस फ़िल्म को लेकर और रणबीर के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित है । इस बारें में बात करते हुए अजय ने कहा कि, 'रणबीर काफी अच्छे एक्टर हैं और वह हमेशा अच्छा परफॉर्मेंस देते हैं । वह हमारी पीढ़ी के सबसे टेलेंटेड एक्टर में से एक हैं ।' वहीं रणबीर भी इस फिल्म से जुड़ कर काफी खुश हैं और फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वह एक बार फिर अजय देवगन के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं ।'

लव रंजन,जिन्होंने अपनी कॉमेडी शैली के साथ कई सफल फिल्में दी हैं, के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा कि, वह काफ़ी समय से उनके साथ काम करना चाह रहे थे । वह उम्मीद करते हैं कि यह फिल्म एक आदर्श संगठन बन जाएगी ।

लव रंजन दोनों कलाकारों के साथ काम करने को बहुत उत्सुक हैं

वहीं दूसरी तरफ़, निर्देशक लव रंजन अजय देवगन और रणबीर जैसे दो पावरहाउस कलाकारों के साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक है । इस बारें में लव रंजन ने कहा कि, ''अजय और रणबीर की सहजता और बहुमुखी प्रतिभा विद्युतीकरण कर रही है और मैं दोनों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं । मेरी अगली फिल्म में दो पावरहाउस कलाकार काम कर रहे हैं ।'' जहां तक फ़िल्म की बात है, ये कब शुरू होगी, इसके बारें में जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा ।

गौरतलब है कि रणबीर के पास वर्तमान में कई सारी फ़िल्मों की लाइन है । जल्द ही रणबीर राजकुमार हिरानी की फ़िल्म संजू में संजय दत्त का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । यह फ़िल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा वह अयान मुखर्जी की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे । और इसके बाद वह यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म शमशेरा में डाकू के किरदार में दिखाई देंगे ।

यह भी पढ़ें : खत्म होगा इंतजार, अगले हफ़्ते आ सकता है रणबीर कपूर की फ़िल्म संजू का ट्रेलर ?

अजय जल्द ही अपने प्रोडक्शन में बनने वाली फ़िल्म टोटल धमाल में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी और अन्य कलाकार नजर आएंगे ।