फिल्म शेरशाह में अपने जबरदस्त एक्शन और अभिनय से सबको चौंकाने के बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी योद्धा में एक बार फ़िर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं ॥ सिद्धार्थ मल्होत्र की योद्धा एक एरियल एक्शन ड्रामा है । और अब मेकर्स ने फ़िल्म की दो लीड एक्ट्रेस भी फ़ाइनल कर ली हैं ।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ योद्धा में दिशा पाटनी और राशि खन्ना
सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित योद्धा में सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना लीड रोल में नजर आएंगी । करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि, “आइए, योद्धा की अभूतपूर्व और अपेक्षित रूप से प्रतिभाशाली महिला नायिकाओं से मिलिए ! निडर, सुंदर और सबसे मोहक दिशा पाटनी, साथ ही अपनी मासूमियत और चमक को किरदार में लाने वाली राशि खन्ना इन दोनों का परिवार में स्वागत है ।”
Buckle up your seat belts as the exceptional Disha Patani joins the #Yodha team as one of the female leads! Coming to theatres near you on 11th November, 2022.@apoorvamehta18 #ShashankKhaitan @SidMalhotra @DishPatani #SagarAmbre #PushkarOjha @DharmaMovies pic.twitter.com/qRMRWTMUq3
— Karan Johar (@karanjohar) December 18, 2021
Bringing her spark and innocence is Raashii Khanna, to the #Yodha team!
Releasing in theatres near you on 11th November, 2022.@apoorvamehta18 #ShashankKhaitan @SidMalhotra @DishPatani @RaashiiKhanna_ #SagarAmbre #PushkarOjha @DharmaMovies pic.twitter.com/1jWvMXxGpB
— Karan Johar (@karanjohar) December 18, 2021
सिद्धार्थ, दिशा पटानी और राशि खन्ना अभिनीत, धर्मा प्रोडक्शंस निर्मित , सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित फिल्म योद्धा 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
















