हॉरर कॉमेडी शैली की सबसे सफल फ़िल्म में से एक, भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की अब तक रिलीज हुई दो फ़िल्मों- भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 को दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया और अब इस फ़िल्म का तीसरा पार्ट आ रहा है, भूल भुलैया 3 जिसमें एक बार फिर कार्तिक आर्यनरूह बाबाके किरदार में नज़र आयेंगे । इतना ही नहीं भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया फ़्रेंचाइज़ी की ओरिजनल भूतनी, यानी विद्या बालन एक बार फिर अपनेमंजुलिकाके प्रतिष्ठित किरदार में नज़र आएँगी । इसके बाद क़यास लगाए जाने लगे कि क्या अक्षय कुमार भी, जिसने भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी, कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 में स्पेशल रोल में दिखाई देंगे । लेकिन बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि भूल भुलैया 3 में अक्षय कुमार की एंट्री महज़ अफ़वाह है ।

CONFIRMED! कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 में अक्षय कुमार का पार्ट नहीं ; ‘मंजुलिका’ के किरदार में विद्या बालन की एंट्री कन्फर्म

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 में अक्षय कुमार की एंट्री नहीं

भूल भुलैया फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार की एंट्री की खबरों को निर्देशक अनीस बज़्मी ने हाल ही में ज़ूम टीवी के साथ हुए एक साक्षात्कार में सिरे से नकार दिया है । डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने भविष्य में अक्षय के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा, “नहीं, अक्षय भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं हैं । हालाँकि मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, लेकिन दुर्भाग्य से, मैं ऐसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बना पाया हूं, जहां हम साथ काम कर सकें । भविष्य में, निश्चित रूप से हां हम साथ काम करेंगे ।बज्मी ने यह भी बताया कि भूल भुलैया 3 की शूटिंग 10 मार्च से शुरू होगी ।

इस बीच, खबरों की सही स्पष्टीकरण के लिए बॉलीवुड हंगामा ने टी-सीरीज़ से इस खबर की पुष्टि की तो उन्होंने हमें बताया कि, अक्षय कुमार भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं हैं।

लेकिन अक्षय भले ही भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं हैं लेकिन विद्या बालन इस फ़िल्म में अपने आइकोनिक किरदार में नज़र आने वाली हैं । कार्तिक आर्यन ने विद्या बालन का साल की सबसे बड़ी फिल्म में बहुत ही उत्सुकता के साथ स्वागत किया । ऑफ-स्क्रीन उनका सौहार्दपूर्ण व्यवहार प्रत्याशा को बढ़ाता है, और भूल भुलैया 3 को इस दिवाली देखी जाने वाली फिल्म में से एक बनाता है।

ग़ौरतलब है कि, भूल भुलैया में विद्या बालन के मंजुलिका के प्रतिष्ठित किरदार ने दर्शकों दिलों में एक खास जगह बना ली थी और आज भी लोग उनके किरदार को नहीं भूल पाए हैं । वहीं फिल्म के दूसरे इंस्टॉलमेंट रूह बाबा के किरदार ने लोगों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ा है। और अब इस नए कोलोबोरेशन के देखना दिलचस्प होगा क्योंकि वे भूल भुलैया 3 के तीसरे इंस्टॉलमेंट में अपने आइकॉनिक किरदार में नज़र आएंगे।