हिंदी सिनेमा की कल्ट कॉमेडी फिल्म में शुमार हेरा फ़ेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है । पिछले कई दिनों से हेराफेरी 3 को लेकर कई तरह की खबरें आई जिसमें कहा गया कि हेराफेरी 3 में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर नहीं आएंगे और उनकी जगह फ़िल्म में कार्तिक आर्यन राजू के किरदार में नजर आएंगे । वहीं अक्षय कुमार ने भी खुद एक इवेंट पर ये बात कन्फर्म की और कहा कि वो अब हेरा फेरी फ्रैंचाइजी से अलग हो गए हैं और हेरा फेरी 3 में नज़र नहीं आएंगे । हालांकि ये बात सुनकर उनके फ़ैंस निराश हो गए और हेरा फेरी 3 को बिना अक्षय कुमार के कल्पना भी नहीं कर पा रहे थे । और अब हेराफेरी 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, हेराफेरी 3 में अक्षय कुमार की वापसी हो चुकी है । इतना ही नहीं, आज से हेरा फेरी 3 की शुटिंग भी शुरू हो चुकी है ।

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ मुंबई में शुरू हुई हेरा फेरी 3 की शूटिंग

अक्षय कुमार ने शुरू की हेरा फेरी 3 की शूटिंग

खबरों की मानें तो, हेरा फ़ेरी फ्रेंचाइजी के प्रोड्यूसर फ़िरोज नाडियाडवाला ने फ़ाइनली हेरा फेरी 3 की शूटिंग भी शुरू कर दी है । फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही हेरा फेरी 3 में लीड स्टार के तौर पर परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं । जहां पहले अक्षय फ़िल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आने के कारण हेरा फेरी 3 से बाहर हो गए थे वहीं अब मेकर्स ने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव करके अक्षय को भी हेरा फेरी 3 में शामिल कर लिया है ।

सूत्र ने आगे कहा कि, “निर्माता फिरोज नाडियाडवाला से लेकर अभिनेता-अक्षय, परेश और सुनील सभी राजू, श्याम और बाबूराव के रूप में फ़िर से लौटने के लिए उत्साहित हैं ।”

हेरा फ़ेरी 3 ही नहीं अक्षय, सुनील और और परेश रावल की तिकड़ी दो और फ़िल्मों के सीक्वल में नजर आ सकते हैं । इस बारें में भी लगातार मीटिंग्स हो रही हैं और अगले कुछ दिनों में इसे लेकर भी साफ़ तस्वीर सामने आ जाएगी ।