विक्की कौशल की छावा को अभी रिलीज हुए एक हफ़्ता भी पूरा नहीं हुआ और फ़िल्म ने एक नया लैंडमार्क सेट कर लिया है । 14 फरवरी को रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म छावा ने कमाई के मामले में गदर 2, पुष्पा 2 और एनिमल को भी पीछे छोड़ दिया है और सबसे जल्दी 200 करोड़ का आकंडा पार कर लिया है । इसी के साथ छावा विक्की कौशल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है ।

छावा ने किया 200 करोड़ का आकंडा पार
पहले ही दिन से धमाकेदार कमाई कर रही छावा ने जहां अपने फर्स्ट वीकेंड यानी महज 3 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया वहीं अब फ़िल्म ने महज़ 6 दिनों में 200 करोड़ का आकंडा पार करने में कामयाब हो गई है । छावा ने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 33.10 करोड़ रू, दूसरे दिन शनिवार को 39.30 करोड़ रू, और तीसरे दिन रविवार को 49.03 करोड़ रू, चौथे दिन यानी सोमवार को 24.10 करोड़, पाँचवे दिन यानी मंगलवार को 25.75 करोड़ रू और छठे दिन यानी बुधवार को 32.40 करोड़ का कलेक्शन किया । इस तरह फ़िल्म अब तक भारत में कुल ₹ 203.68 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है ।
बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का फायदा छावा को जमकर पहुंचा, जिनके बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर फिल्म की कहानी बेस्ड है । हालाँकि इन कलेक्शन का एक बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र राज्य से आया है । इस फिल्म को अभी बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और इसने एक नया लैंडमार्क पार कर लिया है । छठे दिन विक्की की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 25% का ग्रोथ मिला है ।
फिल्म की रफ़्तार धीमी होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है और इसने पहले ही कई नए रिकॉर्ड बना लिए हैं। 2025 में 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बनने के बाद, छावा अब तक की सबसे ज़्यादा पहले बुधवार की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है । अपने पहले बुधवार को 32.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके, फिल्म ने गदर 2, पुष्पा 2 - द रूल और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर टाइटल द्वारा निर्धारित पिछले बेंचमार्क को पीछे छोड़ दिया है ।
पहले बुधवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप -10 फ़िल्में
छावा - 32.40 करोड़ रुपये
गदर 2 - 32.37 करोड़ रुपये
पुष्पा 2 - द रूल - 31.50 करोड़ रुपये
एनिमल - 30.45 करोड़ रुपये
बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन - 26 करोड़ रुपये
धूम 3 - 25.52 करोड़ रुपये
जवान - 23.83 करोड़ रुपये
गुड न्यूज - 22.50 करोड़ रुपये
किक - 21.66 करोड़ रुपये
दंगल - 21.46 करोड़ रुपये
विक्की कौशल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में :-
उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक - 245.36 करोड़ रुपये
छावा - 203.68 करोड़ रुपये
राजी - 123.84 करोड़ रुपये
सैम बहादुर - 92.98 करोड़ रुपये
जरा हटके जरा बचके - 88 करोड़ रुपये
बैड न्यूज - 66.28 करोड़ रुपये
भूत: पार्ट वन - द हॉन्टेड शिप - 31.97 करोड़ रुपये
मनमर्जियां - 27.09 करोड़ रुपये
















