निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म केजीएफ - चैप्टर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है । फ़िल्म की रिकॉर्ड ब्रेकिंग एडवांस बुकिंग ने फ़िल्म के लिए लोगों की उत्सुकुता को साबित कर दिया है । फ़िल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यूज केजीएफ़ 2 की रिकॉर्ड ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं । इसी के साथ अब सभी को निर्देशक प्रशांत नील की अगली फ़िल्म, जो कि प्रभास के साथ एक्शन ड्रामा सालार है । इस फ़िल्म ने पहले ही लोगों की प्रत्याशा बढ़ा दी है ।

प्रभास की सालार
पिछले हफ़्ते खबर आई थी कि सालार का टीजर यश स्टारर केजीएफ - चैप्टर 2 के साथ अटैच किया जाएगा । क्योंकि केजीएफ़ और सालार को प्रशांत नील ने ही डायरेक्ट किया है इसलिए केजीएफ़ 2 में सालार की झलक देखने की बात कही जा रही थी । लेकिन ऐसा हुआ नहीं ।
और अब ये कहा जा रहा है कि, सालार का टीजर के लिए कुछ और दिन इंतजार करना होगा । दी गई जानकारी के अनुसार, केजीएफ फ्रैंचाइज़ी और सालार के निर्माता होम्बले फिल्म्स मई के अंतिम सप्ताह में प्रभास-स्टारर के प्रोमो का अनावरण करेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो इस भारी भरकम फिल्म के विजुअल्स को देखने के लिए फैन्स को करीब डेढ़ महीने का इंतजार करना होगा।
सालार की बात करें तो, इसमें प्रभास के अलावा श्रुति हासन भी नजर आएंगी । पहले यह फ़िल्म 14, 2022 को रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण पोस्टपोन हो गई । अभी फ़िल्म की कुछ शूटिंग बाकी है क्योंकि हाल ही में खबर आई कि प्रभास की घुटने की सर्जरी होगी जिसके चलते फ़िल्म की शूटिंग पोस्टपोन करनी पड़ेगी ।
















