सिद्धार्थ मल्होत्रा की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म योद्धा को फ़ाइनली रिलीज़ डेट मिल गई है । योद्धा अब 27 अक्टूबर को रिलीज होगी । फ़िल्म से जुड़े क़रीबी सूत्रों ने इस खबर को कन्फर्म किया है । सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित एक एरियल एक्शन ड्रामा फ़िल्म है ।

BREAKING: सिद्धार्थ मल्होत्रा की एरियल एक्शन ड्रामा योद्धा को मिली रिलीज़ डेट ; 27 अक्टूबर को होगी रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा को मिली रिलीज़ डेट

मेंटर डिसिप्लिन फिल्म्स के सहयोग से प्राइम वीडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी अहम रोल में नज़र आने वाली हैं । इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर बेस्ड प्लेन क्रैश से जुड़ी बताई जा है । यह धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी है । वहीं सिद्धार्थ और करण इससे पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयरब्रदर्स और शेरशाह में साथ काम कर चुके हैं ।

योद्धा के बारें में सिद्धार्थ ने पहले एक बयान में कहा था, “एक कलाकार के रूप में, आप ऐसी स्क्रिप्ट पर काम करना चाहेंगे जो आप को एक नए लेवल पर पहुँचा दे । इसने वास्तव में मेरे एक नए वर्जन का अनावरण किया, जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं । मुझे दर्शकों और प्रशंसकों से जितना प्यार मिला है वह जादुई है । योद्धा के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं ।