यशराज फिल्म्स की अगली रिलीज टाइगर 3 इस साल की सबसे बड़ी एक्शन थ्रिलर में से एक है । सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की टाइगर फ़्रेंचाइजी को आगे बढ़ाते हुए अब इसका तीसरा पार्ट आ रहा है टाइगर 3, जिसमें एक बार फ़िर सलमान और कैटरीना सुपर एजेंट के किरदार में नजर आएंगे । टाइगर 3 दिवाली के दिन 12 नवंबर को सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी । रिलीज से ठीक पहले टाइगर 3 का रन टाइम सामने आया है ।

 2 घंटे 35 मिनट लंबी है सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की टाइगर 3 ; रिलीज से एक हफ़्ते पहले 5 नवंबर से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

सलमान खान की टाइगर 3

टाइगर 3 की सेंसर रिपोर्ट के मुताबिक, फ़िल्म का रन टाइम लगभग 2 घंटे 35 मिनट का होगा । फिल्म की एडवांस बुकिंग फ़िल्म की रिलीज से ठीक एक हफ़्ते पहले 5 नवंबर से शुरू होगी । बता दे, टाइगर 3 ठीक दीपावली के दिन यानि 12 नवंबर को रविवार के दिन रिलीज हो रही है । रविवार को रिलीज होने वाली एक दुर्लभ फिल्म बनी है टाइगर 3 ।

टाइगर 3 में शाहरुख खान भी पठान के रूप में कैमियो करते हुए नजर आएंगे । शाहरुख का कैमियो टाइगर 3 की सबसे बड़ी यूएसपी बताया जा रहा है । स्क्रीन पर सलमान और शाहरुख की स्क्रीन पर मौजूदगी सीटी और तालियों के काबिल होगी । हो भी क्यों न आखिर पठान के बाद एक बार फ़िर फ़ैंस को स्क्रीन पर सलमान और शाहरुख एक साथ देखने को मिलेंगे ।

टाइगर 3 में सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी लीड रोल में नजर आएंगे । मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, बहुप्रतीक्षित वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म, टाइगर 3, दिवाली, रविवार, 12 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।