करण जौहर निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पोस्टर्स ने फ़िल्म के लिए एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है । इस फ़िल्म में एक बार फिर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी लीड रोल में नज़र आएगी । पोस्टर्स के बाद अब मेकर्स रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के टीज़र को रिलीज करने की तैयारी कर चुके हैं । रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के टीजर को सेंसर बोर्ड से भी ग्रीन सिग्नल मिल गया है । और अब बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली पता चला है कि, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर 16 जून को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।

BREAKING! रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का 1 मिनट 19 सेकंड लंबा टीजर 16 जून को प्रभास स्टारर आदिपुरुष के साथ होगा रिलीज

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर 16 जून को रिलीज़ होगा

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के टीज़र को मेकर्स 16 जून को रिलीज़ हो रही प्रभास और कृति सेनन की एपिक ड्रामा मेगाबजट फ़िल्म आदिपुरुष के साथ रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं । इतना ही नहीं, सीबीएफसी ने भी फ़िल्म के टीज़र को पास कर दिया है । रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के टीज़र का रन टाइम 1 मिनट 19 सेकंड है ।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ करण जौहर फ़िर से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की है । यह एक फैमिली ड्रामा है जो रंधावा फ़ैमिली और चटर्जी फ़ैमिली के इर्द गिर्द घूमती है । रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है । जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं ।

वहीं आदिपुरुष की बात करें तो, भगवान राम की भव्य गाथा पर बेस्ड आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता, सनी सिंह लक्ष्मण, देवदत्त नागे पवनपुत्र हनुमान और सैफ़ अली ख़ान लंकेश यानी रावण के किरदार में नज़र आएंगे । आदिपुरुष फिल्म ओम राउत द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और यूवी क्रिएशंस के रेट्रोफाइल्स, प्रमोद और वामसी के राजेश नायर द्वारा निर्मित है । ये फिल्म 16 जून, 2023 को दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए एकदम तैयार है ।