ऋचा चड्ढा और अली फजल अब पेरेंट्स बन गए हैं । ऋचा चड्ढा ने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया है । ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इसी साल फरवरी में फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी की वो पेरेंट्स बनने वाले हैं ।

ऋचा चड्ढा और अली फजल बने मम्मी-पापा
ऋचा और अली ने बेटी के जन्म की खबर देते हुए कहा, “हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी बेबी गर्ल का जन्म 16 जुलाई को हुआ है । हमारा परिवार नन्ही परी के आगमन से खुश है । फैंस और शुभचिंतकों का दुआओं के लिए शुक्रिया ।”
14 जुलाई को ऋचा ने अपने मैटरनिटी शूट की दो तस्वीरें शेयर कर लिखा था, “ये असहजता अकेलेपन की है, लेकिन मैं अकेली नहीं हूं । मुझे लगातार लगता है, जैसे कि कोई हरकत हो रही है, कोई किक मार रहा है, कोई मेरी बात सुन रहा है, मैं अब बेसब्री से इस कली के खिलने का इंतजार कर रही हूं । आजा यार !”
साल 2022 में 4 अक्टूबर को लखनऊ में शादी के बंधन में बंधे ऋचा चड्ढा और अली फजल की मुलाकात फुकरे के सेट पर हुई थी । ऋचा और अली ने एक पोस्ट में प्रेग्नेंसी के बारे में खबर शेयर करते हुए लिखा था, “1+1=3” ।
















