अभी कुछ ही हफ़्ते पहले हमने आपको बताया था कि बहुचर्चित और बहुप्रतिक्षित संजय दत्त के जीवन पर आधारित रणबीर कपूर के अभिनय से सजी दत्त बायोपिक, जिसे दिग्गज फ़िल्ममेकर राजकुमार हिरानी द्दारा निर्देशित किया जा रहा है टल गई है । अब हमने सुना है कि पहले यह फ़िल्म क्रिसमस के दौरान इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फ़िल्म अगले साल 30 मार्च 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

ये बेनाम फ़िल्म दरअसल संजय दत्त के शुरूआती दिनों से लेकर येरवदा जेल तक के उनके सफ़र, जो उन दिनों काफ़ी चर्चा में था, का जीवन का वृतांत है जिसे हू-ब-हू संजय दत्त का लुक लिए रणबीर कपूर, जो इस फ़िल्म मे संजय दत्त का रोल अदा करेंगे, के साथ दर्शाया जाएगा । अब ये फ़िल्म एक बार फ़िर से सुर्खियों में आ गई है, हमने सुना है कि फ़ोक्स स्टार स्टूडियो जिसने विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी के साथ तीन फ़िल्मों की डील साइन की थी जिसमें दत्त बायोपिक सबसे पहले होगी । फ़ोक्स के साथ इस डील के तहत राजकुमार हिरानी द्दारा निर्देशित दत्त बायोपिक की रिलीज के बाद विधु विनोद चोपड़ा की अगली निर्देशित फ़िल्म होगी ।

दत्त बायोपिक की बात करें तो, बिना नाम वाली ये फ़िल्म जाहिरतौर पर मानव की खामियों, संजय दत्त और सुनील दत्त के बीच भावनात्मक रिश्ते, महिलाओं और उनके सबसे अच्छे दोस्तों के साथ रखे संबंधों पर फ़ोकस करेगी । रणबीर कपूर के अलावा संजय दत्त की बायोपिक में सोनम कपूर, मनीषा कोईराला, दिया मिर्जा और विक्की कौशल के साथ कई कलाकार नजर आएंगे ।