फ़िल्म निर्देशक नितिन कक्कड़ एक फ़िल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें सैफ़ अली खान अहम भूमिका निभाएंगे । यह एक रॉम-कॉम फ़िल्म है । इसी फिल्म के साथ सैफ अली खान ने अपने नए प्रोड्क्शन हाउस ब्लैक नाइट प्रोडक्शन्स की शुरुआत कर दी है। बता दें कि जवानी जानेमन पिता-बेटी के रिश्तों पर आधारित फ़िल्म है । और अब इस फ़िल्म के लिए सैफ़ अली खान की ऑनस्क्रीन बेटी मिल गई है । और वो कोई और नहीं बल्कि जो जीता वही सिंकदर की एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी, आलिया फर्नीचरवाला है जो इस फ़िल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं ।

BREAKING-Pooja-Bedis-daughter-Aalia-Furniturewalla-to-feature-in-Saif-Ali-Khan-starrer-Jawani-Janeman

सैफ़ अली खान 40 साल के पिता की भूमिका निभाएंगे

शुरूआती खबरों में हमने आपको बताया था कि, जवानी जानेमन एक पिता-बेटी के रिश्ते पर बनी फ़िल्म है । और सैफ़ इसमें एक ऐसे पिता की भूमिका निभाने वाले हैं जिन्हें अचानक पता चलता है कि वो एक टीनेज लड़की के पिता है । और अब इस फ़िल्म के बारें में लेटेस्ट खबर ये है कि काफ़ी तलाश और ऑडिशन के बाद फ़िल्म में सैफ़ की टीनेजर बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस की तलाश पूरी हो गई है । जी हां सैफ़ की बेटी का किरदार निभाने जा रही हैं पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला ।

आलिया की डेब्यू फ़िल्म है जवानी जानेमन

इससे जुड़े सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि, “जी हां, आलिया फर्नीचरवाला को नितिन कक्कड़ द्दारा निर्देशित फ़िल्म के लिए साइन किया गया है । आलिया को जवानी जानेमन की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई , और वह सैफ़, जो फ़िल्म में उनके पिता का रोल निभाएंगे, के साथ काम करने को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं ।” बहरहाल आलिया और सैफ़ इस फ़िल्म के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे ।

शुरूआती खबरों में हमने आपको बताया था कि, सैफ़ इस फ़िल्म में एक ऐसे 40 साल के आदमी, जो बड़ा होना नहीं चाहता है और अपनी जिंदगी में मस्त है, का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे । सैफ़ का किरदार ऐसा होगा जो अपनी बढ़ती उम्र को स्वीकार नहीं कर पा रहा है लेकिन एक दिन अचानक उसे पता चलता है कि उसके एक बेटी जो काफ़ी बडी हो चुकी है । बता दें कि यह फ़िल्म पिता-बेटी के खूबसूरत से रिश्ते पर आधारित है ।

कई सारे ऑडिशन लेने के बाद फ़िल्म के निर्देशक नितिन कक्कड़ ने आलिया को चुना है । हालांकि फ़िल्म में आलिया का किरदार किस तरह का होगा, इस बारें में अभी रहस्य बना हुआ है । इसके अलावा फ़िल्म में सैफ़ की लव इंटरेस्ट का किरदार कौन निभाएंगी, इसका खुलासा भी अभी होना बाकी है ।

यह भी पढ़ें : सैफ़ अली खान सुना आपने ? तैमुर अली खान के डैडी बनना चाहते हैं रणवीर सिंह

गौरतलब है कि, जवानी जानेमन की शूटिंग अगले साल से लंदन में शुरू होगी । इस बारें में जल्द ही ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा ।