अभी सोनम कपूर और आनंद आहुजा की शादी का जश्न खत्म भी नहीं हुआ कि एक और बॉलीवुड अभिनेत्री की शादी की खबर आ गई । फ़िल्म जूली, क्या कूल हैं हम और तुम्हारी सुलू जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री नेहा धूपिया ने बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी के साथ गुपचुप शादी रचा कर सभी को हैरान कर दिया । भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी से नेहा धूपिया ने सिख रीति रिवाज से शादी रचाई ।

नेहा धूपिया ने खुद किया अपनी शादी का ऐलान
BFFs with vogue, नो फिल्टर नेहा जैसे बेबाक टॉक शोज की मेजबान नेहा ने यूं सीक्रेट शादी कर वाकई सबको चौंका दिया । अपनी शादी का ऐलान करते हुए नेहा ने अपना फोटो शेयर किया और लिखा, 'मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला.. आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है ।'
पंजाबी अंदाज में हुई इस शादी की पहली फोटो अंगद और नेहा ने अपने ट्विटर पर कुछ देर पहले ही साझा की और इसके बाद उन्हें बधाईयों का तांता लग गया । करण जौहर ने ट्विटर पर इस नव-विवाहित जोड़े को बधाई देते हुए लिखा, 'मेरी स्पेशल दोस्त नेहा धूपिया, जिसे में बहुत प्यार करता हूं, ने टैलेंटिड और जेंटलमैंन अंगद बेदी से शादी कर ली है. मैं इन दोनों को तक प्यार की दुआएं देता हूं ।'
आपको बता दें कि, नेहा जहां कई बॉलीवुड फ़िल्मों के अलावा एम टीवी के शो 'रोडीज एक्सट्रीम' में गैंग लीडर के रूप में नजर आ रही है । वहीं अंगद सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर जिंदा है में और अमिताभ बच्चन अभिनीत फ़िल्म पिंक में भी नजर आ चुके है ।
यह भी पढ़ें : नेहा धूपिया ने इस लालच में दिया था अपना पहला ऑडिशन, जानकर चौंक जाओगे आप
तस्वीरों को देख यह साफ़-साफ़ कहा जा सकता है कि, नेहा एकदम सिख दुल्हन लग रही है, बि्ल्कुल सोनम की तरह । अंगद के सिर पर पगड़ी और कमर में कृपाण लिए अंगद एक सिख दुल्हे के रूप में बेहद आकर्षक लग रहे है । नेहा और अगंद के शादी के बंधन में बंधने पर हमारी ओर से ढेर सारी बधाईयां ।
















