यह बहुत ही जालिम मजाक है जो कपिल शर्मा ने अपनी फ़िल्म फ़िरंगी के बारें में मुझे बताया : "हर किसी ने मेरे शो में अपनी-अपनी फ़िल्मों को प्रमोट किया । लेकिन अब मैं कहां जाऊंगा ?” कपिलशर्मा, जो अपने स्वास्थ्य सुधार के बाद वापस आ गए हैं और अब, उनके स्वास्थ्य में काफ़ी सुधार है, इस बात पर ध्यान आकर्षित कर रहा है कि उनका सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो, जहां कलाकारों ने आकर अपनी फ़िल्म को प्रमोट करने का आसान रास्ता बनाया और वो अभी फ़िलहाल के लिए बंद हो गया है, फ़लस्वरूप उनकी अपनी फ़िल्म के प्रमोशन के लिए कोई जगह नहीं बची, इसलिए कपिल शर्मा अपनी फ़िल्म का प्रमोशन कहां करना चाहेंगे ।

वैसे सुनने में आया है कि कपिल शर्मा अपनी नई फ़िल्म फ़िरंगी को सामान्य चैनलों और शो में प्रमोट नहीं करेंगे । जाहिरा तौर पर कपिल फिरंगी के लिए बहुत ही चुनिंदा प्रचार करेंगे । राजीव ढींगरा, जिसने फ़िरंगी को निर्देशित किया है और वह कपिल के सबसे अच्छे दोस्त भी हैं, ने बताया, ''कपिल को अपनी फ़िल्म के लिए एक शो से दूसरे शो में जाने की कोई जरूरत नहीं है । वह टेलीविजन का चिर-परिचित नाम है । फ़िरंगी उनकी पिछली फ़िल्म, किस किस को प्यार करूं, की तरह कोई कॉमेडी फ़िल्म नहीं है । यह पूर्व-स्वतंत्रता के समय की हल्की-फ़ुल्की फ़िल्म है, लेकिन कॉमेडी नहीं है । बड़ी दिवाली रिलीज होने के बाद ही हमारी फ़िल्म 24 नवंबर को रिलीज हो रही है ।''