हाल ही में, इस खबर ने सब को हिला कर रख दिया की, सबको अपनी मजेदार कॉमेडी से हंसाने वाले देश के प्रतिष्ठित कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच एक बार फ़िर से झगड़ा हो गया है । जैसी ही ये खबर तूल पकड़ने लगी वैसे ही कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपना पक्ष रखा और साफ़ किया कि उनके और सुनील के बीच ये लड़ाई एक हेल्थी लड़ाई थी और काम को लेकर उनके बीच ये सब चलता रहता है इसलिए इस बात को इतना तूल देने की जरूरत नहीं है । इन सबके बावजूद कयास लगाए जाने लगे कि इस झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर कपिल का शो 'द कपिल शर्मा शो' को छोड़ देंगे ।

अब इस मामले में लेटेस्ट खबर ये है कि सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर ही कपिल शर्मा के ट्वीट का जवाब दिया है । सुनील ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, हां पाजी, यह सही है कि आपकी इस हरकत से मुझे बहुत दुख पहुंचा है । आपके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला । लेकिन आपको एक सलाह देना चाहूंगा कि, इंसानों को इंसानों जैसी इज्जत देना सीख लें । सभी आपकी तरह सफलता नहीं पा सकते और न ही सभी के पास आपके जितना टैलेंट होता है । अगर होता, तो आपकी वैल्यू कौन करता । इसलिए दूसरों की मौजूदगी की कद्र करना सीखें । अगर आपकी किसी गलत बात पर आपको दुरुस्त करता है तो उसे गाली न दें । कम से कम उन लोगों के सामने, खासतौर पर महिलाओं के आगे अभद्र भाषा के प्रयोग से बचें, जिनका आपके स्टारडम से कुछ लेना-देना नहीं है । मैं आपको इस बात के लिए भी शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे एहसास करवाया कि यह आपका शो है और आप जब चाहें, जिसे चाहें इससे बाहर कर सकते हैं । आप मजाक के बादशाह हैं और अपनी फील्ड में बेस्ट हैं । लेकिन याद रखें कि आप 'भगवान' नहीं हैं । अपना ध्यान रखें । साथ ही ये प्रार्थना भी है कि आपको आगे और सफलता मिले ।

दिलचस्प बात ये है कि बीती रात गंभीर होते इस मुद्दे को शांत करने के लिए कपिल ने सोशल

मीडिया पर खुलेआम सुनील से माफ़ी मांगी और कहा कि, 'सुनील पाजी अगर अनजाने में मैंने आपको हर्ट किया हो तो मुझे माफ कर दें । आप यह अच्छी तरह जानते हैं कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं । मैं भी बहुत अपसेट हूं । प्यार और रिगार्डस ऑलवेज ।'

वैसे अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि सुनील ग्रोवर ने कपिल का शो छोड़ा है या नहीं ।