बिग बॉस को टीवी का सबसे लोकप्रिय और चर्चित रिएलिटी शो कहा जाता है । और अब बिग बॉस से मिलता-जुलता रिएलिटी शो लेकर आ रही हैं फ़िल्ममेकर और छोटे पर्दे की कंटेंट क्वीन एकता कपूर । इस रिएलिटी शो को अब तक का सबसे निडर रियलिटी शो बताया जा रहा है । एकता कपूर के इस सबसे निडर रियलिटी शो की घोषणा आज शाम तक ऑफ़िशियल रूप से कर दी जाएगी । इतना ही नहीं एकता ने अपने इस शो के लिए होस्ट भी फ़ाइनल कर लिया है ।

BREAKING: बिग बॉस की तर्ज पर एकता कपूर लेकर आ रही हैं सबसे निडर रियलिटी शो, जिसे होस्ट करेंगी कंगना रनौत

एकता कपूर के शो को होस्ट करेंगी कंगना रनौत

इतना ही नहीं मेकर्स ने अपने इस शो के होस्ट को भी फ़ाइनल कर लिया है । इस बारें में करीबी सूत्र ने बताया कि, “क्योंकि इसे अब तक का सबसे निडर रियलिटी शो बताया जा रहा है, इसलिए एकता ने इसकी होस्टिंग के लिए बॉलीवुड की सबसे निडर अभिनेत्री कंगना रनौत को चुना है । यह एक ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म शो होगा । एकता आर कपूर ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के लिए सबसे बड़े और सबसे निडर रियलिटी शो की घोषणा करने के लिए तैयार हैं ।”

सूत्रों की माने तो, “एकता भारत में सबसे बड़े रियलिटी शो की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी इस तरह के शो में नहीं देखा होगा । इस नॉन-फिक्शन पेशकश में, दर्शकों को असीम उत्साह और एनर्जी देखने मिलेगी ।”

सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को आगे बताया कि, “एकता के इस शो का फ़ॉर्मेट काफ़ी हद तक बिग बॉस से मिलता जुलता होगा । यह एक कैप्टिव रियलिटी शो है जिसमें लोग 8-10 सप्ताह के लिए एक बड़े से घर के अंदर बंद रहते हैं । पूरा घर कैमरों से भरा हुआ है और इसमें बिग बॉस की तरह ही टास्क और डेयर दिए जाएंगे । यह 24x7 लाइव शो है, जो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा ।”

कंगना की होस्टिंग वाला एकता कपूर का यह रियलिटी शो 26 फ़रवरी 2022 को लॉन्च होगा ।