आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म एक दिन अब धीरे-धीरे अपनी रिलीज़ की ओर बढ़ रही है। इस फ़िल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस साईं पल्लवी लीड रोल में नजर आने वाली हैं । जहां अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है वहीं हमें हमारे विशसनीय सूत्रों से पता चला है कि, जुनैद खान और साईं पल्लवी की इमोशनल ड्रामा एक दिन, 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

जुनैद खान और साईं पल्लवी की इमोशनल ड्रामा एक दिन
माना जा रहा है कि आमिर ख़ान के प्रोडक्शन में बन रही यह फ़िल्म जुनैद खान के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है । वहीं साईं पल्लवी के लिए भी यह फ़िल्म उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच और मजबूती से स्थापित कर सकती है ।
इसके अलावा एक दिन इसलिए भी ख़ास है क्योंकि, इसके साथ आमिर खान और मंसूर खान 17 साल बाद एक साथ वापसी कर रहे हैं । दोनों कज़िन्स आखिरी बार साल 2008 की फिल्म जाने तू... या जाने ना में साथ आए थे। और ये दोनों मिलकर एक दिन को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिससे क़यामत से क़यामत तक और जो जीता वही सिकंदर जैसी फिल्मों की यादें ताज़ा हो गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सितारे ज़मीन पर की सफलता के बाद आमिर खान ऐसी फिल्मों को सपोर्ट करना चाहते हैं जिनकी कहानी में गहराई हो — और सुनील पांडे के निर्देशन में बनीएक दिन इसी सोच के अनुरूप है। फिल्म को किसी फेस्टिव सीजन में या छुट्टी पर रिलीज़ नहीं किया जा रहा है । क्योंकि माना जा रहा है कि मेकर्स को इसके कंटेंट और वर्ड-ऑफ-माउथ पर पूरा भरोसा है।
हालांकि जुनैद खान मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन पहले दिए गए इंटरव्यूज़ में वह साईं पल्लवी की एक्टिंग की खूब तारीफ कर चुके हैं । उनका कहना रहा है कि साईं के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए एक रचनात्मक अनुभव रहा है । फिल्म की कहानी भी दोनों कलाकारों को भावनात्मक और अभिनय के स्तर पर बड़ा स्कोप देती है।
मजबूत कलाकारों, इंटेंस कहानी और मंसूर खान की रचनात्मक वापसी के चलते एक दिन, फिल्म इंडस्ट्री में अभी से चर्चा का विषय बन चुकी है। फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर आधिकारिक पुष्टि जल्द ही आने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल यह एक्सक्लूसिव जानकारी आपके लिए सबसे पहले सामने आई है ।
















