कुछ महीने पहले, हमने आपको बताया था कि, 25, 2019 को सिनेमाघरों में तीन बड़ी फ़िल्में चीट इंडिया, ठाकरे और मणिकर्णिका, जिसकी बॉक्सऑफ़िस पर जोरदार भिड़ंत होगी, एक साथ एक दिन ही रिलीज होंगी । बाद में ऐसी खबरें आईं कि ठाकरे, जो कि राजनीतिक लीडर बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर आधारित है, के निर्माताओं ने चीट इंडिया और मणिकर्णिका के निर्माताओं पर उनकी फ़िल्मों की रिलीज डेट को बदलने का दबाव बनाया । हालांकि बाद में ठाकरे के निर्माताओं ने इन खबरों का खंडन किया । लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि, इमरान हाशमी अभिनीत चीट इंडिया की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है । और फ़िल्म के निर्माता टी-सीरीज़, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और इमरान हाशमी फिल्म्स ने अपनी इस फ़िल्म को अपनी तय रिलीज डेट से पहले रिलीज करने का फ़ैसला किया है ।

चीट इंडिया को मिली नई रिलीज डेट
हालांकि चीट इंडिया की नई रिलीज डेट का खुलासा कर, एक प्रेस कॉंफ़्रेस के जरिए किया जाएगा । लेकिन फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने हमें एक्सक्लूसिवली खबर दी है कि, ''जाहिर है कि चीट इंडिया के निर्माता अपनी फिल्म की रिलीज डेट को पहले करना पसंद किया । यदि मेकर्स इसकी रिलीज डेट को एक दिन या एक हफ़्ते आगे बढ़ा देते तो उन्हें फ़िल्म की अतिरिक्त लागत वहन करनी पड़ेगी, जो कि प्रचार के लिए होगी । जबकि यदि फ़िल्म पहले रिलीज कर दी जाए तो यह जरूरी नहीं कि अतिरिक्त लागत आएगी ।”
जब यह प्रचारित किया गया कि क्या प्रचार लागत में वृद्धि से बचने के लिए ही केवल चीट इंडिया को पहले रिलीज किया जा रहा है, तो इस पर सूत्र ने बताया कि, ''इस तथ्य को देखते हुए कि मणिकर्णिका अभी भी अपने वीएफएक्स के कुछ भागों पर काम कर रही है, इसलिए यह निश्चित है कि फिल्म की रिलीज को एक या एक सप्ताह तक टाल दिया जाएगा । अब अगर मणिकर्णिका और चीट इंडिया की रिलीज़ में देरी होती है तो इसका मतलब बॉक्स ऑफिस पर दोनों का टकराव होगा । हालांकि, अगर चीट इंडिया की रिलीज़ को उसकी तय रिलीज डेट से पहले रिलीज कर दिया जाता है तो उसे सुव्यवस्थित सोलो रिलीज मिलेगी ।”
यह भी देखें : टीजर (चीट इंडिया)
टी-सीरीज़, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और इमरान हाशमी फिल्म्स द्वारा निर्मित इमरान अभिनीत फ़िल्म अब 25, जनवरी की बजाए 18, जनवरी को रिलीज होगी । हालांकि इस बारें में ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट कल किया जाएगा ।
















