हर साल की तरह इस साल की ईद भी बॉलीवुड और सिनेप्रेमियों के लिए बहुत धमाकेदार होने वाली है । क्योंकि इस बार ईद पर एक नहीं बल्कि दो-दो बड़ी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं । एक है अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ़ की बड़े मियां छोटे मियां और दूसरी है अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा मैदान । पिछले हफ्ते, मैदान के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, निर्माता बोनी कपूर ने मैदान को लेकर बताया था कि, उनकी स्पोर्ट्स पीरियड फ्लिक मैदान को आईमैक्स में रिलीज किया जाएगा । और अब बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली पता चला है कि बड़े मियां छोटे मियां को भी प्रीमियम फ़ॉर्मेट में रिलीज किए जाने की प्लानिंग की जा रही है ।

BREAKING: अप्रैल में ईद पर रिलीज हो रही अजय देवगन की मैदान के साथ-साथ अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां भी आईमैक्स रिलीज के लिए तैयारी में जुटी

बड़े मियां छोटे मियां और मैदान की आईमैक्स रिलीज

एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “बड़े मियां छोटे मियां के मेकर्स को लगता है कि उन्होंने भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक बनाई है; इसलिए, इसे यथासंभव बड़ी स्क्रीन पर देखा जाना चाहिए और आईमैक्स से बेहतर क्या हो सकता है ?  बड़े मियां छोटे मियां की आईमैक्स रिलीज़ की फ़ॉर्मलेटीज़ पर लगभग काम हो चुका है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आईमैक्स रिलीज जल्द ही लॉक होने की उम्मीद है, जिसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी ।

अगर बड़े मियां छोटे मियां को आईमैक्स रिलीज मिलती है, तो यह एक ऐतिहासिक निर्णय होगा क्योंकि अतीत में, आईमैक्स अक्सर स्पेशल फ़ॉर्मेट में एक ही दिन में दो फिल्मों को रिलीज करने की अनुमति नहीं देता था । अतीत में, आदिपुरुष (2023) को आईमैक्स में रिलीज़ नहीं किया जा सका क्योंकि यह हॉलीवुड की बड़ी फिल्म द फ्लैश (2023) के साथ रिलीज़ हुई थी । इसी तरह, '83 (2021) को भी स्पाइडर-मैन: नो वे होम (2021) और द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स (2021) के कारण आईमैक्स रिलीज को छोड़ना पड़ा । पिछले साल, द मार्वल्स को केवल दो दिनों के लिए आईमैक्स रिलीज़ मिली थी जिसके बाद सलमान खान की टाइगर 3 ने भारत में सभी स्क्रीन और शो पर कब्ज़ा कर लिया । परिणामस्वरूप, यह एक दुर्लभ घटना है कि दो बड़ी फिल्में एक ही दिन IMAX पर रिलीज़ होंगी, वह भी एक ही फ़िल्म इंडस्ट्री से ।

बड़े मियां छोटे मियां की आईमैक्स स्क्रीन रिलीज उनकी पिछली फ़िल्म गोल्ड (2018), 2.0 (2018) और सम्राट पृथ्वीराज (2022) के बाद अक्षय कुमार के लिए चौथी आईमैक्स रिलीज होगी और टाइगर श्रॉफ के लिए पहली रिलीज होगी । अजय देवगन के लिए, आरआरआर (2022) और भोला (2023) के बाद यह तीसरी आईमैक्स फिल्म होगी ।