लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान ने कुछ समय के लिए फ़िल्मों से छोटा ब्रेक लिया और अपनी फ़ैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताया । लेकिन उनके फ़ैंस को आमिर की फ़िल्मों का इंतजार हमेशा ही रहा है । और अब फ़ाइनली आमिर खान का ब्रेक ओवर होने वाला है क्योंकि वह जल्द ही अपनी अगली फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं । फ़िल्म की डिटेल सामने आने से पहले आमिर खान ने अपनी इस फ़िल्म के लिए अपनी लकी डेट, रिलीज के लिए बुक कर दी है । आमिर खान की यह फ़िल्म, जिसका नाम अभी तक फ़ाइनल नहीं किया गया है, अगले साल 20 दिसंबर 2024 में क्रिसमस के दौरान रिलीज होगी ।

आमिर खान ने बुक की अपनी कमबैक फ़िल्म की रिलीज डेट
आमिर के लीड रोल वाली इस फ़िल्म का प्रोडक्शन आमिर खान प्रोडक्शन बैनर के तहत किया जाएगा । यह फ़िल्म फ़िलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है । और अगले साल जनवरी 2024 में फ़िल्म की शूटिंग शुरु होगी । आमिर की कमबैक फ़िल्म का उनके फ़ैंस को बेसब्री से इंतजार है ।
आमिर के प्रोडक्शन में बनने वाली यह 16वीं फ़िल्म होगी । इसके अलावा आमिर बतौर प्रोड्यूसर स्पेनिश फिल्म Campeones का हिंदी रीमेक भी बना रहे हैं । कहा जा रहा है कि आमिर की इस फ़िल्म में फ़रहान अख्तर लीड रोल में नजर आएंगे । इसके अलावा वह कथित तौर पर जया जया जया हे रीमेक, प्रीतम प्यारे, लापता लेडीज और लव टुडे का भी निर्माण कर रहे हैं । हाल ही में खबर आई थी कि आमिर ने उज्ज्वल निकम की बायोपिक के निर्माण के लिए मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान के साथ हाथ मिला रहे हैं ।
















