ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान और उसके बाद लाल सिंह चड्ढा के फ़्लॉप होने के बाद आमिर खान ने कुछ समय के लिए फ़िल्मों से ब्रेक ले लिया था । लेकिन अब आमिर फ़िर फ़िल्मों में अपना कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । आमिर की अगली फ़िल्म उन्हीं के प्रोडक्शन हाउस, आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत बनाई जाएगी जिसमें आमिर खुद लीड रोल में नजर आएंगे । लेटेस्ट खबरों के मुताबिक, आमिर खान ने अपनी इस फ़िल्म के लिए अपनी लकी डेट यानि क्रिसमस 2024 को चुना है । और दिलचस्प बात ये है कि, दिसंबर 2024 क्रिसमस के दौरान आमिर अकेले नहीं आएंगे बल्कि उनकी फ़िल्म का बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला अक्षय कुमार की मचअवेटेड कॉमेडी ड्रामा वेलमक 3, जिसका नाम वेलकम टू द जंगल है, से होगा ।

आमिर खान का अक्षय कुमार से होगा बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला
कुछ दिन पहले फ़िरोज नाडियाडवाला ने अपनी वेलकम फ़्रेंचाइजी की तीसरी किश्त, वेलकम टू द जंगल की रिलीज के लिए क्रिसमस 2024 अनाउंस की थी । इस फ़िल्म में जहां अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे वहीं उनके साथ संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और जैकलीन फ़र्नांडीज भी अहम रोल में नजर आएंगी । अहमद खान द्वारा निर्देशित वेलकम टू द जंगल अगले साल 2024 में क्रिसमस के दौरान रिलीज होगी ।
और दिलचस्प बात ये है कि क्रिसमस 2024 के दौरान आमिर भी अपना कमबैक करने जा रहे हैं । आमिर जनवरी 2024 से इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं । फिलहाल इसका प्री-प्रोडक्शन चल रहा है । आमिर ने अपनी कमबैक फ़िल्म, जिसका नाम अभी तक फ़ाइनल नहीं किया गया है, अगले साल 20 दिसंबर 2024 में क्रिसमस के दौरान रिलीज करने की प्लानिंग की है ।
अगले साल 2024 में क्रिसमस के दौरान बॉक्स ऑफ़िस पर बॉलीवुड के दो दिग्गज का महामुकाबला देखने को मिलेगा । अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि कौनसी फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस विनर बनेगी या किसे अपने कदम पीछे हटाने होंगे ।
















