अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की ओह माई गॉड 2 (OMG 2) को फ़ाइनली सेंसर बोर्ड यानी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए मंज़ूरी दे दी है । और इस खबर को बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले ब्रेक किया था । इतना ही नहीं सीबीएफसी ने अक्षय कुमार की OMG 2 में कुछ कट भी लगाए हैं जिसके बारें में भी बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली पता चला है कि सीबीएफसी ने एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ 27 कट का भी आदेश दिया हैं ।

BREAKING: अक्षय कुमार की OMG 2 को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट ; CBFC ने इसके साथ लगाए 27 कट- भगवान शिव नहीं अब दूत बने अक्षय समेत फ़िल्म में ये हुए बदलाव- फ़ुल डिटेल

अक्षय कुमार की OMG 2 को मिला एडल्ट सर्टिफिकेट

फिल्म की शुरुआत में ही कुछ बदलाव हुए हैं जो वॉयसओवर से रिलेटेड हैं । इसके बाद अक्षय, जिन्हें भगवान शिव का किरदार निभाना था, अब भगवान के दूत का किरदार निभा रहे हैं । एक डायलॉगनंदी मेरे भक्त...जो आज्ञा प्रभुभी जोड़ा गया । फ़िल्म से नग्नता के दृश्य हटा दिए गए और उनके स्थान पर नागा साधुओं के उपयुक्त दृश्य लगा दिए गए ।

फिर एक मंदिर में की जा रही घोषणा के डॉयलॉग्स में महिलाओं का जिक्र करते हुए एक ऑडियो कट किया गया जिसमें कहा गया था किमहिलाएं नहीं देख सकतीं ।’  इसकी जगहओ लाल शर्ट वाले भैया, बाबा का ध्यान करते रहे’  ने ले ली । स्कूल का नाम बदलकरसवोदयकर दिया गया । फिरवहां मदिरा चढ़े हैडायलॉग को बदला गया और शराब के संदर्भ को हटा दिया गया । उच्च न्यायालय से संबंधित एक डायलॉग को अश्लील और अपमानजनक मानते हुए हटा दिया गया । इस डायलॉग में विजुअल्स भी हटा दिए गए ।

इसके अलावा बिलबोर्ड से मूड एक्स कंडोम का पोस्टर हटा दिया गया है । चूहे मारने वाली दवा की बोतल के लेबल सेचूहाशब्द हटा दिया गया । इसके अलावा एक महत्वपूर्ण डायलॉग में शिवलिंग, श्री भगवद गीता, उपनिषद, अथर्ववेद, द्रौपदी, पांडव, कृष्ण, गोपियां और रासलीला के संदर्भ हटा दिए गए । अक्षय केतांग क्यों अधाऊं?  वाले  डायलॉग में भी बदलाव किए गए हैं । अक्षय के किरदार का ध्यान करने और स्नान करने का दृश्य, जो संभवतः प्रोमो में भी दिखाया गया था, को भी बदल दिया गया । उनके किरदार के नशे में होने के दृश्य भी हैं और उन दृश्यों को उपयुक्त रूप से संशोधित भी किया गया है ।

बड़े बाल देख कर’, ‘सत्य शिवम सुंदरम’, ‘हमारा देश... पीछे नहीं है’, ‘स्त्री की योनि...’ जैसे कई और डायलॉग्स को भी इसी तरह संशोधित किया गया ।स्त्री की योनि..’ दृश्य के लिए, कुछ अश्लील इशारे थे जिन्हें भी सेंसर किया गया है ।

उस दृश्य में जहां कांति (पंकज त्रिपाठी) एक यौनकर्मी से अप्राकृतिक सेक्स के बारे में सवाल करता है, न केवल डायलॉग बल्कि दृश्य भी संशोधित किए गए । इसी तरह, हस्तमैथुन के बारे में बात करने वाले एक पात्र, डॉ प्रकाश कोठारी, के दृश्य और संवाद दोनों को भी उपयुक्त रूप से संशोधित किया गया । फिर हस्तमैथुन को लेकर एक डायलॉग मेंहरामकी जगहपापकर दिया गया ।

घंटे 36 मिनट लंबी है फ़िल्म

उस दृश्य में कुछ और दृश्य कटौती का आदेश दिया गया था जहां न्यायाधीश को अदालत परिसर में एक सेल्फी क्लिक करते देखा गया था । इस दृश्य को उपयुक्त रूप से संशोधित किया गया । कुछ संवादों में 'लिंग' का उल्लेख भी इसी तरह संशोधित किया गया । वायरल वीडियो में लड़के के यौन कृत्य के दृश्यों को NCPCR (राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग) के दिशानिर्देशों के अनुसार काफी नरम कर दिया गया था । दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म, जो मूल रूप से उज्जैन पर आधारित थी, अब एक काल्पनिक जगह पर आधारित है । सीबीएफसी ने निर्माताओं से महंत जैसे प्राधिकारी पदों पर बैठे कुछ लोगों के सभी दृश्य, मौखिक संदर्भ आदि हटाने के लिए भी कहा । अंत में, निर्माताओं को यौन कृत्यों के संबंध में फिल्म में उल्लिखित तथ्यों और आंकड़ों के दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया ।

12 साल बाद अक्षय की फ़िल्म को मिला एडल्ट सर्टिफिकेट 

कुल मिलाकर, फिल्म के 13 मिनट सेंसर किए गए हैं । इन कट्स को स्वीकार किए जाने के बाद, निर्माताओं को सेंसर प्रमाणपत्र दिया गया । प्रमाणपत्र पर उल्लिखित ओएमजी ओह माय गॉड 2 की लंबाई 156 मिनट है । दूसरे शब्दों में कहें तो अक्षय-पंकज त्रिपाठी-यामी गौतम स्टारर यह फिल्म 2 घंटे 36 मिनट लंबी है । यह 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

बता दें कि अक्षय के 12 साल के करियर में ये पहली फ़िल्म है जिसे एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है । इससे पहले उनकी फ़िल्म देसी बॉयज़ (2011) थी जिसे एडल्ट सर्टिफिकेट मिला था । हालाँकि मेकर्स ने फ़िल्म को यू/ए प्रमाणपत्र दिलाने की पूरी कोशिश की थी क्योंकि उनका मानना है कि 18 साल से कम उम्र के दर्शकों को इसके संदेश के लिए उनकी फिल्म देखनी चाहिए । लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी फ़िल्म को बहुत ज्यादा कटौती करनी पड़ती जो उन्हें मंज़ूर नहीं था इसलिए उन्होंने सीबीएफसी से एडल्ट सर्टिफिकेट स्वीकार कर लिया ।