रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से हर दिन एक नया इतिहास रच रही है । फ़र्स्ट वीकेंड से लेकर सेकेंड वीकेंड तक ब्रह्मास्त्र ने रिकॉर्ड कमाई की । महज़ 3 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली ब्रह्मास्त्र अपनी तूफ़ानी कमाई से महज़ 10 दिन में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है । अयान मुखर्जी की फिल्म ने दूसरे शुक्रवार और दूसरे शनिवार को क़रीब 15 प्रतिशत की छलांग लगाई ।

ब्रह्मास्त्र का बॉक्स ऑफिस
16.25 से 17.25 करोड़ रु की कमाई कर ब्रह्मास्त्र 209-210 करोड़ रु कमाने में कामयाब हुई । इस तरह से यह फ़िल्म साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बनकर उभरी । फ़िल्म ने पूरे भारत में अपने दूसरे वीकेंड क़रीब 40 करोड़ रु की कमाई कर इतिहास रच दिया है । भारत की दस बड़े शहरों में ब्रह्मास्त्र शानदार प्रदर्शन कर रही है ।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र की तूफ़ानी कमाई को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है की फ़िल्म जल्द ही 250 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी । हालाँकि आने वाले हफ़्ते में फ़िल्म को दो फ़िल्मों से बॉक्स ऑफिस मुक़ाबला करना होगा ।
















