18 अक्टूबर को बॉलीवुड हंगामा ने मुंबई में अपने फ़र्स्ट ‘ओटीटी इंडिया फेस्ट’ को लॉन्च किया । ओटीटी इंडिया फेस्ट और पुरस्कार डिजिटल वर्ल्ड के क्षेत्र में रचनात्मकता, नवीनता और कहानी कहने की क्षमता का जश्न मनाने का एक मंच है । ओटीटी इंडिया फेस्ट में कई कार्यक्रम शामिल हैं जैसे- पैनल चर्चा, फायरसाइड चैट्स, मास्टरक्लास, वर्कशॉप्स और इसके बाद ओटीटी प्रतिभाओं का सम्मान करने वाला एक पुरस्कार समारोह । बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट एंड अवार्ड्स के पहले दिन की शुरूआत पैनल चर्चा के साथ हुई जिसके पहले पैनल में शामिल हुईं दिग्गज फ़िल्ममेकर द ने ओटीटी की बढ़ते लैंडस्केप पर खुलकर बात की । इस दौरान अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म के फ़्यूचर पर खुलकर बात की ।
बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट एंड अवार्ड्स
बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट एंड अवार्ड्स के पैनल डिस्कशन में दीया मिर्जा ने कहा, “हम नहीं कहानियाँ बना रहे हैं, लेकिन अभी यह बहुत कठिन है । हालांकि अभी हम नए कंटेट को क्रिएट करने के लिए बहुत ही कठिन दौर से गुजर रहे हैं। बहुत सारा कंटेंट जो पहले ही बनाया जा चुका है, रिलीज़ हो रहा है।”
इसके अलावा दीया ने, उभरते ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म और फ़्रेश और आकर्षक कंटेंट की बढ़ती मांग पर भी खुलकर बात की। दीया ने कहा, “ग्लोबल लेवल पर इस समय नए कंटेंट को बनाना बहुत कठिन हो रहा है । कहानियाँ थोड़ी कशमकश में हैं । इतने सारे विकल्प और विकल्प लेकिन निर्माताओं के लिए यह थोड़ा कठिन है ।”
बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट, सिनेमा वाले फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस के सहयोग से, 18 और 19 अक्टूबर 2023 को ताज लैंड्स एंड, मुंबई में आयोजित किया गया, जिसे टीवीएस ज्यूपिटर और खेलोयार द्वारा संचालित सोनाटा पॉज़ द्वारा प्रस्तुत और जेके टायर ब्लेज़ राइडर द्वारा संचालित, मैचमेकिंग पार्टनर भारत मैट्रिमोनी, स्टाइलिश ऑडियो पार्टनर स्कलकैंडी, बैंकिंग पार्टनर बैंक ऑफ बड़ौदा, हेल्थकेयर पार्टनर फुजीफिल्म हेल्थकेयर, ट्रू चॉकलेट पार्टनर स्मूर, एस्ट्रोलॉजी पार्टनर एस्ट्रोयोगी, वेलनेस पार्टनर एचसीजी हॉस्पिटल्स, क्रिकेटिंग पार्टनर मेटाशॉट के सहयोग से फेस्टिवल पार्टनर सात्विक, स्नैकिंग पार्टनर स्पेशल चॉइस, आउटडोर पार्टनर ब्राइट आउटडोर मीडिया, रेडियो पार्टनर रेडियो सिटी, और सेलिब्रेशन पार्टनर जॉनी वॉकर और हेनेकेन सिल्वर के साथ प्रस्तुत किया गया था।

















