18 अक्टूबर को बॉलीवुड हंगामा ने मुंबई में अपने फ़र्स्ट ‘ओटीटी इंडिया फेस्ट’ को लॉन्च किया । ओटीटी इंडिया फेस्ट और पुरस्कार डिजिटल वर्ल्ड के क्षेत्र में रचनात्मकता, नवीनता और कहानी कहने की क्षमता का जश्न मनाने का एक मंच है । ओटीटी इंडिया फेस्ट में कई कार्यक्रम शामिल हैं जैसे- पैनल चर्चा, फायरसाइड चैट्स, मास्टरक्लास, वर्कशॉप्स और इसके बाद ओटीटी प्रतिभाओं का सम्मान करने वाला एक पुरस्कार समारोह । बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट एंड अवार्ड्स के पहले दिन की शुरूआत पैनल चर्चा के साथ हुई जिसके पहले पैनल में शामिल हुईं दिग्गज फ़िल्ममेकर अश्विनी अय्यर तिवारी ने ओटीटी की बढ़ते लैंडस्केप पर खुलकर बात की । इस दौरान अश्विनी अय्यर तिवारी ने नेटफ्लिक्स शो, मेड का रीमेक बनाने की इच्छा व्यक्त की ।

बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट एंड अवार्ड्स पैनल डिस्क्शन
बता दें कि, बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट एंड अवार्ड्स के पैनल डिस्कशन का टाइटल था- शैली में क्या है ? इस दौरान पैनल में शामिल हुए तान्या बामी, अभिनेता गुलशन देवैया, राधिका मदान, गौहर खान, रसिका दुग्गल और निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने प्रमुख ओटीटी शैलियों की सफलता पर प्रकाश डाला, जिसमें थ्रिलर, रिलेटेबल पीपुल नेक्स्ट डोर स्टोरीज और स्मॉल टाउन स्टोरीज शामिल थी । मयंक शेखर पैनल के मॉडरेटर के रूप में शामिल हुए ।
पैनल डिस्क्शन का समापन करते समय, पैनलिस्टों से पूछा गया कि वे अपने द्वारा देखे गए अंतिम वेब शो का नाम बताएं । उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए, अश्विनी ने कहा, “मैं अभी द बर्निंग मैन नामक वेब सीरिज देख रही हूं। मुझे लगता है यह सचमुच अच्छा है। फिर मैंने मेड देखी । मुझे लगता है कि मैं वास्तव में इसका रीमेक बनाना चाहती हूं। मुझे वह शो पसंद आया ।”
बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट, सिनेमा वाले फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस के सहयोग से, 18 और 19 अक्टूबर 2023 को ताज लैंड्स एंड, मुंबई में आयोजित किया गया, जिसे टीवीएस ज्यूपिटर और खेलोयार द्वारा संचालित सोनाटा पॉज़ द्वारा प्रस्तुत और जेके टायर ब्लेज़ राइडर द्वारा संचालित, मैचमेकिंग पार्टनर भारत मैट्रिमोनी, स्टाइलिश ऑडियो पार्टनर स्कलकैंडी, बैंकिंग पार्टनर बैंक ऑफ बड़ौदा, हेल्थकेयर पार्टनर फुजीफिल्म हेल्थकेयर, ट्रू चॉकलेट पार्टनर स्मूर, एस्ट्रोलॉजी पार्टनर एस्ट्रोयोगी, वेलनेस पार्टनर एचसीजी हॉस्पिटल्स, क्रिकेटिंग पार्टनर मेटाशॉट के सहयोग से फेस्टिवल पार्टनर सात्विक, स्नैकिंग पार्टनर स्पेशल चॉइस, आउटडोर पार्टनर ब्राइट आउटडोर मीडिया, रेडियो पार्टनर रेडियो सिटी, और सेलिब्रेशन पार्टनर जॉनी वॉकर और हेनेकेन सिल्वर के साथ प्रस्तुत किया गया था।
















