बॉबी देओल की लोकप्रिय वेब सीरिज आश्रम के दूसरा सीजन, आश्रम : चैप्टर 2 की ऑफ़िशियल घोषणा हो गई है । प्रकाश झा के निर्देशन में बनी आश्रम वेब सीरिज का दूसरा सीजन आश्रम : चैप्टर 2, अगले महीने यानि 11 नवंबर को रिलीज होगा । इस सीरीज का टाइटल है आश्रम चैप्टर 2: द डार्क साइड । इस वेब सीरिज में बॉबी देओल ने काशीपुर वाले बाबा निराला की भूमिका निभाई थी ।

बॉबी देओल के आश्रम का दूसरा सीजन आश्रम चैप्टर 2: द डार्क साइड
MX प्लेयर की लोकप्रिय वेबसीरीज आश्रम को लोगों ने काफ़ी पसंद किया था । लोग इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे । और अब मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है । आश्र वेब सीरिज आस्था और धर्म के नाम पर चल रहे गंदे खेल को उजागर करती है ।
आश्रम 2 के बारें में बात करते हुए प्रकाश झा ने कहा कि, “हम सभी ने इस वेब सीरिज पर बहुत मेहनत और लगन के साथ काम किया है, और दर्शकों ने इसे पसंद करके हमारी मेहनत सफ़ल कर दी । उम्मीद है ये नया चैप्टर भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा ।”
#Aashram ke dwaar khul rahe hein phir ek baar. #AashramChapter2, 11-11-2020 ko @mxplayer par.#Japnaam?#MXOriginalSeries@prakashjha27 @AaditiPohankar @IamRoySanyal @DarshanKumaar @anupria_goenka @AdhyayanSsuman @iamtridha @vikkochhar @tusharpandeyx @iamsacchinshrof pic.twitter.com/zeoeWRANmH
— Bobby Deol (@thedeol) October 17, 2020
वेब सीरिज आश्रम में बॉबी देओल के अलावा चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहानकर, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, तृधा चौधरी, तुषार पांडे और सचिन श्रॉफ जैसे सितारे नजर आए ।
















