रेस 3 से अपना धमाकेदार कमबैक करने वाले बॉबी देओल ने बोला था कि यह बॉलीवुड में उनकी दूसरी पारी है । रेस 3 में बॉबी देओल को लाने में सलमान खान का बहुत बड़ा हाथ था । और अब बॉबी देओल को एक और बड़े सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिल रहा है और वो हैं शाहरुख खान । सख्त फ़िजिकल ट्रेनिंग लेने के बाद,बॉबी देओल अब बॉलीवुड फ़िल्मों के अलावा वेब शो में भी अपना भाग्य आजमाने की तैयारी कर रहे है । सुनने में आया है कि बॉबी जल्द ही शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनने वाले आगामी वेब शो से अपना डिजीटल डेब्यू करने का रहे हैं ।

बॉबी देओल का तो 'टाइम आ गया…', सलमान खान ने कमबैक करवाया अब शाहरुख खान करवाएंगे डिजीटल डेब्यू ?

बॉबी देओल शाहरुख खान के वेब शो से करेंगे डिजीटल डेब्यू

जैसा कि हमने पहले ही आपको बताया था कि शाहरुख इन दिनों वेब शो प्रोड्यूस करने में बिजी है । और अब उनके एक आगामी वेब शो में बॉबी लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे । खबरों के मुताबिक, बॉबी ने शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलिज एंटरटेनमेंट के साथ एक प्रोजेक्ट साइन किया है । सलमान के साथ काम करने के बाद अब बॉबी एक और खान के साथ काम करने की तैयारी कर रहे है । शाहरुख के वेब शो में बॉबी के रोल के बारें में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है ।

यह भी पढ़ें : बॉबी देओल की जिम्मेदारी लेने पर 'पापा' धर्मेंद्र सलमान खान की तारीफ़ करते नहीं थक रहे

बॉबी के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हाउसफ़ुल 4 में अक्षय कुमार, कृति सैनॉन, कीर्ति खरबंदा, रितेश देशमुख, राणा दग्गुबाति और पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे । फ़रहाद समजी द्दारा यह फ़िल्म इसी दिवाली 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।