Salman-Khan-pleads-not-guilty-at-Jodhpur-court

18 साल पहले, काले हिरण शिकार प्रकरण में अवैध हथियार रखने के आरोप से बरी हुइ सलमान खान को फ़िल्म हम साथ साथ हैं के अपने सह-कलाकारों सैफ़ अली खान, नीलम, सोनाली बेंद्रे और तब्बू के साथ आज एक केस की सुनवाई के लिए जोधपुर कोर्ट में पेश होना था ।

आज अदालत के समक्ष, सलमान खान ने 1998 के दो काले हिरण के शिकार से जुड़े केस में खुद के निर्दोष होने का दावा किया । कोर्ट ने जब सलमान से सवाल किया कि शिकार वाली रात जीप कौन चला रहा था । इस पर सलमान खान ने जवाब दिया कि उन पर लगे आरोप निराधार हैं और वह घटना के समय वह अपने होटल में थे । केस को झूठा बताते हुए सलमान खान ने कहा कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पब्ल‍िसिटी पाने के लिए उन्हें फंसाया है । उन्होंने आगे कहा कि, डॉ नेपालिया की पहली फ़ॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर वो जानवर की अपने आप मौत हुई थी, और यही रिपोर्ट सही है और अब तक पेश किए बाकी के साक्ष्य बिल्कुल झूठे हैं ।

सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने भी कहा कि सलमान खान ने कोई अपराध नहीं किया था । फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के बाद उन्होंने होटल में रहना पसंद किया । वकील ने कहा कि सलमान को फ़ंसाया गया है और अब वह अगली सुनवाई में सबूत के साथ पेश होंगे ।

पिछले कुछ वर्षों में, सलमान खान पर काले हिरण के शिकार के चार केस चल रहे थे दो काले हिरण और दो चिंकारा । पिछले साल, सलमान को चिंकारा हिरण के शिकार से संबंधित दो मामलों में बरी कर दिया गया था ।

अब इस मामले की अगली सुनवाई अब 15 फरवरी को होगी ।