
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत टॉयलेट-एक प्रेम कथा इस साल स्वतंत्रता दिवस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई । स्वच्छता अभियान से ओतप्रोत इस फ़िल्म को खूब पसंद किया गया और इसके चलते इसने बॉक्सऑफ़िस पर काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया । जहां दर्शकों और समीक्षकों द्दारा फ़िल्म को खूब सराहा गया वहीं दुनिया के सबसे अमीर आदमी में शुमार इस शख्स ने फ़िल्म की तारीफ़ की, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है ।
माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स ने खुलासा किया कि टॉयलेट-एक प्रेम कथा, उन 6 चीजों में से एक है जिसने उन्हें इस साल प्रेरित किया । बिल गेट्स ने अपने ट्वीट्स में फ़िल्म की तारीफ़ करते हुए इस फ़िल्म की सराहना की । साल 2017 का विश्लेषण करते हुए अक्षय कुमार की फिल्म का जिक्र किया है और फिल्म की तारीफ की है । बिल गेट्स ने कहा कि, "इसमें कोई दो राय नहीं कि 2017 काफी मुश्किल साल रहा है...लेकिन इसने उम्मीद और तरक्की के कुछ बेहतरीन पल भी दिए हैं । ऐसे ही कुछ इंस्पायरिंग ट्वीट्स शायद आपने जो नहीं देखे होंगे...''
फ़िल्म की तारीफ़ करते हुए बिल गेट्स ने अपने ट्वीट में लिखा-'टॉयलेटः एक प्रेमकथा' नवविवाहित जोड़े का बॉलीवुड रोमांस है जो दर्शकों को स्वच्छता को लेकर जागरूक बनाता है ।"
3/ “Toilet: A Love Story,” a Bollywood romance about a newlywed couple, educated audiences about India’s sanitation challenge. https://t.co/TIRRmcamLy
— Bill Gates (@BillGates) December 19, 2017
श्री नारायण सिंह द्दारा निर्देशित फ़िल्म, टॉयलेट एक प्रेम कथा की कहानी एक ऐसे नव विहाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ऐसे अविकसित गांव में रहता है जहां शौच करने के लिए शौचालय तक नहीं होता है । इस फिल्म ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता के बारे में समस्याओं को उजागर किया और इसे स्वच्छ भारत अभियान के साथ भी जोड़ा गया ।
















