बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और फ़ेमस यूट्यूबर एल्विश यादव पर रेव पार्टियों में दुर्लभ सांप और सांपों के जहर की सप्लाई करने का आरोप था । एल्विश यादव ने नोएडा सेक्टर 51 की एक पार्टी में सांप के जहर सप्लाई की थी, जिसकी फॉरेंसिक टीम ने भी पुष्टि की । तमाम जांच-पड़ताल के बाद एल्विश यादव को नोएडा और गुरुग्राम में रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति करने के आरोप में 17 मार्च की शाम को गिरफ्तार किया गया और रविवार को उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । और लेटेस्ट खबरों के मुताबिक़ अब एल्विश यादव ने खुद पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है ।

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और फ़ेमस यूट्यूबर एल्विश यादव ने क़बूला रेव पार्टियों में सांपों के जहर को सप्लाई करने का आरोप ; पुलिस ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

एल्विश यादव ने अपना गुनाह कबूल किया

खबरों की माने तो, पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में एल्विश यादव ने कबूल किया है कि वो पार्टी में सांप और सांप का जहर मंगवाते थे । एल्विश ने माना है कि वो नवंबर में गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल समेत सभी से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिले हैं और वो उनके संपर्क में थे । नोएडा पुलिस ने एल्विश को 17 मार्च की शाम को गिरफ्तार किया है । कुछ महीने पहले एल्विश को एक रेव पार्टी में देखा गया था, जहां वह अपने दोस्तों के साथ कथित रूप से दुर्लभ सांपों को गले में डालकर डांस-पार्टी कर रहे थे ।

एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टी में सांप का जहर मंगाने के मामले में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है । हालांकि, नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव पर 29 एनडीपीएस एक्ट नहीं लगाया है क्योंकि उन्हें मौके से कोई ड्रग्स नहीं मिले थे ।

ग़ौरतलब है कि, 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में एफआईआर रजिस्टर किया था । इस मामले में एल्विश यादव का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया था । इसमें  राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ का भी नाम शामिल था । राहुल नाम के शख्स के पास से पुलिस ने 20ml जहर बरामद किया था ।

नोएडा पुलिस ने नवंबर 2023 को नोएडा के सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल से 5 लोगों को गिरफ्तार किया था । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल मिलाकर 9 सांप बरामद किए थे, जिनमें  5 कोबरा, 1 अजगर, 2- दो मुहें सांप और एक रेड स्नैक बरामद हुए थे । जांच से पता चला कि सभी नौ सांपों में वेनॉम ग्लैंड्स गायब थीं, जिसमें जहर होता है । पूछताछ में आरोपियों ने उस वक्त बताया था की सांपों के जहर का इस्तेमाल रेव पार्टी में किया गया था । FIR में एल्विश यादव को आरोपी बनाया गया था । हालांकि एल्विश ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हेंनिराधार, फर्जी और 1 फीसदी भी सच नहीं है ।बताया था ।