सलमान खान और बिग बॉस एक-दूसरे के समानार्थी हैं । बिना सलमान खान के इस शो की कल्पना भी नहीं की जा सकती । कई सालों से सलमान द्दारा होस्ट किए गए इस शो को एक बार फ़िर सलमान द्दारा ही होस्ट किया जाने वाला है । इस शो में सलमान अपनी दमदार होस्टिंग से सभी का दिल जीत लेते है । इस बार सितंबर से बिग बॉस सीजन 12, प्रसारित होने जा रहा है और वायकॉम पहले से ही इसकी लॉंच पार्टी की तैयारी में जुट गई है । बिग बॉस 12 अपने दर्शकों के लिए हर बार की तरह इस बार भी कुछ खास ला रहा है ।

सलमान खान गोवा में करेंगे शो लॉंच
हमने सुना है कि, इस बार शो का लॉंच एकदम अलग तरह से किया जाएगा और मेकर्स इसके लिए गोवा में एक लॉंच पार्टी रखेंगे । शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी यहीं होगी । इस लॉंच पार्टी में सलमान मौजूद रहेंगे और इस बड़े पैमाने पर शुरू करेंगे । इस ईवेंट की थीम होगी, सन, सेंड और सर्फ़ । और इस ईवेंट के लिए आमंत्रण भी कस्टम मेड होंगे जो कि थीम को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएंगे ।
आपको बता दें कि, बिग बॉस 12, की इस बार की थीम विचित्र जोड़ी है । जैसे कि इसकी थीम ही अपने आप में बहुत कुछ कह रही है । इस बार शो में जोड़ियां आएंगी । करीब 21 प्रतियोगी बिग बॉस के घर में रहेंगे जो कि जोड़ों में होंगे । जबकि कुछ सिंगल भी एंटर करेंगे । इसके अलावा और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है ।
यह भी पढ़ें : केबीसी होस्ट करने के लिए अमिताभ बच्चन ने किया सलमान खान का 'वेलकम'
फ़िल्मों की बात करें तो, सलमान इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म भारत की शूटिंग कर रहे है । सलमान माल्टा में कैटरीना कैफ़ और फ़िल्म की टीम के साथ शूटिंग में व्यस्त है । इंटरनेट पर इन दिनों फ़िल्म के सेट से कई सारी तस्वीरें देखने को मिल रही है । लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं सलमान की उनकी मां सलमा खान के साथ तस्वीरें < जिन्हें सलमान खुद अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट करते है ।
















