रविवार की रात टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और सभी बिग बॉस 11, प्रतियोगियों के लिए यादगार रात थी । फ़ाइनल के लाइव टेलीकास्ट होने के बाद, शो के होस्ट सलमान खान ने शिल्पा और फ़र्स्ट रनर-अप रहीं हिना खान को झट से एक पार्टी के लिए अपने निजी शैलेट में लेकर गए ।

आईविटनेस ने कहा, ''यह सलमान का प्रतियोगियों के लिए प्यार था । नाटकीय शैली जिस तरह उन्होंने शिल्पा शिंदे और हिना खान दोनों का हाथ पकड़कर विजेता के नाम की घोषणा की, दोनों ने ही विजेताओं की तरह महसूस किया । उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सलमान ने पहले किसी विजेता को इस तरह अनुभव नहीं कराया । जीतने के बाद, शिल्पा मीडिया इंटरैक्शन के लिए कलर्स की टीम द्दारा ले जाईं गई । उन्होंने शिल्पा, हिना और अन्य बिग बॉस के 11 उम्मीदवारों को सेट से बाहर लोनावला में बने अपने शैलेट में धकेला । उस वक्त कलर्स की टीम असहाय सी व दयालुतापूर्ण व्यवहार से खड़ी देखती रही ।''

पार्टी को बहुत कम पसंद करने वाले, सलमान खान ने बिग बॉस गैंग के साथ काफ़ी अच्छा समय बिताया । ''सलमान खान ने शिल्पा, हिना और अन्य बिग बॉस 11, के अनुअ प्रतियोगियों के साथ डांस किया । यह पार्टी आधी रात को शुरू हुई और 3, बजे तक चली । यह सलमान के लिए काफ़ी सामान्य सी बात है । वह मुंबई में कभी लेट नाईट पार्टी नहीं करते है ।'' आईविटनैस ने कहा ।

जीत के बाद शिल्पा शिंदे पार्टी मूड में काफ़ी उत्साहित दिखी । ''मुझे लगता है कि मैं जीतने के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार थी । मैं उन सभी लोगों की आभारी हूं जिसने मुझे सपोर्ट किया, हालांकि, मैंने सुना कि बहुत सारी टीवी जगत के लोगों ने मुझे सपोर्ट नहीं किया । लेकिन ठीक है । मैं सभी के लिए आभारी हूँ । भविष्य? मैंने इसके बारें में सोचा नहीं है । मैं टेलीविजन नहीं कर रही हूं क्योंकि मुझे लगता है कि वहां बहुत ज्यादा रोमांचक कुछ भी नहीं है । मुझे यकीन है कि मेरे प्रशंसक मुझे एक अच्छी फीचर फिल्म में देखना पसंद करेंगे ।''