कोविड-19 के चलते देश में पैदा हुई लॉकडाउन की स्थिती ने देश की रफ़्तार पर ब्रेक सा लगा दिया । लॉकडाउन के कारण बंद पडे सिनेमाघरों के चलते आगामी फ़िल्मों की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ाना पड़ा । इसलिए कुछ फ़िल्ममेकर्स ने अपनी अटकी पड़ी फ़िल्मों को, रिलीज करने के लिए ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की ओर रुख किया । और अब बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिव सुना है कि अजय देवगन भी अपनी दो फ़िल्मों को डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी में जुटे हुए हैं । इसके लिए बात पहले से ही शुरू भी हो चुकी है । इसमें से एक फ़िल्म अजय देवगन की वॉर ड्रामा भुज: द प्राइड ऑउफ़ इंडिया, है जिसमें उन्होंने अभिनय किया है । और दूसरी उनके प्रोडक्शन में बनी अभिषेक बच्चन अभिनीत द बिग बुल है ।

अजय देवगन अपनी दो फ़िल्में भुज और द बिग बुल Disney+ Hotstar पर रिलीज करने की तैयारी में जुटे ?

अजय देवगन ने इस बारें में शुरू की तैयारी

अजय देवगन की ये दोनों फ़िल्में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म Disney+ Hotstar पर रिलीज हो सकती है । करीबी सूत्र ने बताया कि, “इन दोनों फ़िल्मों के लिए अजय को मोटी रकम ऑफ़र की गई है । अब क्योंकि सिनेमाघर इतनी जल्दी खुलते नजर नहीं आ रहे हैं ऐसे में जिन लोगों ने फ़िल्म में पैसा लगाया है उनका मानना है कि फ़िल्म को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर ही रिलीज कर दिया जाए और स्मॉल स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन किया जाए । कुछ छोटा-मोटा काम छोड़कर जहां भुज की शूटिंग तकरीबन पूरी हो चुकी है वहीं अभिषेक बच्चन अभिनीत द बिग बुल अपने पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है । फ़िल्म को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज करने के लिए मीटिंग शुरू हो चुकी है और फ़ैसला हफ़्तेभर के अंदर ले लिया जाएगा ।”

अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम भी हॉटस्टार पर होगी रिलीज

भुज के अलावा, हॉटस्टार अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम के डिजीटल राइट्स को खरीदने को लेकर भी चर्चा में है । लक्ष्मी बम का भी जल्द ही डिजीटल प्रीमियर होगा । इस बारें में सूत्र ने बताया कि, “डिजीटल प्रीमियर के अनाउंसमेंट से पहले थोड़ा समय लिया जा रहा है । फ़िल्म की रिलीज को लेकर सस्पेंस बनाने की एक वजह ये भी है कि मेकर्स फ़िल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकुता जगाना चाहते हैं । आमतौर पर अक्षय अफ़वाहों का खंडन करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है इसलिए ये माना जा रहा है कि जल्द ही हॉटस्टार पर लक्ष्मी बम के डिजीटल प्रीमियर का अनाउंसमेंट होगा ।”

यह भी पढ़ें : SCOOP: डायरेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जाह्नवी कपूर की गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और ईशान खट्टर-अनन्या पांडे की खाली पीली

इस शुक्रवार शुजीत सरकार के निर्देशन में बनी अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की गुलाबो सिताबो का अमेजॉन प्राइम वीडियो पर डिजीटल प्रीमियर होगा । इसके बाद विद्या बालन की शंकुतला देवी भी डायरेक्ट प्राइम वीडियो पर ही रिलीज होगी ।