लंबे इंतजार के बाद फ़ाइनली 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजकुमार राव और वामिका गब्बी की भूल चूक माफ दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब हो रही है । 7.20 करोड़ रू के साथ अपना ओपनिंग कलेक्शन करने वाली भूल चूक माफ सप्ताह के दौरान भी सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है । इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि, भूल चूक माफ का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपने बजट का 74% वसूल कर चुका है ।

सिनेमाघरों में टिकी है भूल चूक माफ
करण शर्मा के डायरेक्शन में बनी भूल चूक माफ मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है । पहले दिन टिकट पर ऑफर्स के साथ आई इस फिल्म ने शुक्रवार से ही बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज करना शुरू कर दिया । फ़िल्म ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन शुक्रवार 7.20 करोड़ रू, दूसरे दिन शनिवार को 9.81 करोड़ रू , तीसरे दिन रविवार को 11.70 करोड़ रू, चौथे दिन सोमवार को 4.60 करोड़ रू, पांचवें दिन मंगलवार को 5.10 करोड़ रू का कारोबार किया । नतीजतन फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर पाँच दिनों में कुल 38.41 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है ।
भले ही फ़िल्म क्रिटिक्स ने भूल चूक माफ को औसत रेटिंग दी लेकिन दर्शकों ने इसे पास कर दिया । हालांकि, फ़िल्म को थिएटर में टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर ऑफर्स और छूट का तो फ़ायदा मिल ही रहा है साथ ही इसके साथ कोई बड़ी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई है, इसका भी भूल चूक माफ को फ़ायदा मिल रहा है ।
ट्रेड एक्सपर्ट उम्मीद जता रहे हैं कि हाउसफुल 5 तक कोई महत्वपूर्ण नई रिलीज़ न होने से अपने पहले हफ़्ते तक फ़िल्म आसानी से 45 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल हो सकती है । यदि दर्शक ऐसे ही थिएटर में आते रहे तो राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म मेकर्स के लिए बॉक्स ऑफिस से तगड़ा प्रॉफिट लेकर आएगी ।
















