राजकुमार राव और वामिका गब्बी की क्लीन एंटरटेनर भूल चूक माफ़ 9 मई, 2025 को थिएटर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह पोस्टपोन हो गई है । भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल और देशभर में सिक्योरिटी ड्रिल की वजह से मैडॉक फिल्म्स ने अपनी फ़िल्म भूल चूक माफ़ को थिएटर में रिलीज करने का प्लान कैंसिल कर दिया है । और अब यह फ़िल्म डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होगी ।

ऑपरेशन सिंदूर और सिक्योरिटी ड्रिल के कारण कैंसिल हुई भूल चूक माफ़ की थिएटर रिलीज ; अब डायरेक्ट ओटीटी पर 16 मई को आएगी राजकुमार राव-वामिका गब्बी स्टारर

भूल चूक माफ़ अब डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज होगी

बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिवली बताया था कि, भूल चूक माफ़ को थिएटर में रिलीज करने के लिए सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के U/A सर्टिफिकेट दिया । लेकिन अब भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और फिर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा कारणों से फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा । ऑपरेशन सिंदूर और देश भर में कड़ी सुरक्षा के चलते मैडॉक फिल्म्स और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज ने भूल चूक माफ़ को डायरेक्ट प्राइम वीडियो पर 16 मई, 2025 को रिलीज होगी ।

मैडॉक फिल्म्स और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज ने ऑफ़िशियली बयान जारी कर कहा- “हाल की घटनाओं और देश भर में कड़ी सुरक्षा कवायदों के मद्देनजर, मैडॉक फिल्म्स और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज ने अपने पारिवारिक मनोरंजन, भूल चुक माफ़ को 16 मई को सीधे आपके घरों में लाने का फैसला किया है - केवल प्राइम वीडियो पर, दुनिया भर में । जब हम सिनेमाघरों में आपके साथ फिल्म का जश्न मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो राष्ट्र की भावना पहले आती है । जय हिंद।”

बता दें कि,16 दिन पहले (22 अप्रैल) को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 से ज्यादा पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिसमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल था । पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान में 9 आतंकी अड्डों पर एयरस्ट्राइक की जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है । पहलगाम में हुए आंतकी हमले के जवाब में हुई मिसाइल स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आंतकवादियों की मौत हो चुकी हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 7 मई (बुधवार) को देशभर के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करने के आदेश दिए थे ।