कार्तिक आर्यन की करण जौहर और महावीर जैन के साथ जब से क्रिएचर कॉमेडी फ़िल्म नागजिला अनाउंस हुई है तब यह फ़िल्म हेडलाइन में बनी हुई है । नागजिला से जुड़ी हर जानकारी सबसे पहले बॉलीवुड हंगामा ने अपने पाठकों तक पहुंचाई थी । मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बन रही नागजिला में कार्तिक आर्यन पहली बार इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आने वाले हैं और डबल रोल में नजर आएंगे । और एक बार फ़िल्म बॉलीवुड हंगामा को नागजिला के खतरनाक विलेन के बारें में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है जो यकीनन दर्शकों को एक्स्साइटेड कर देगी ।

कार्तिक आर्यन के साथ बॉबी देओल या अनिल कपूर
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, नागजिला की टीम अनिल कपूर या बॉबी देओल में से किसी एक को नकारात्मक भूमिका में लेना चाहती है। “नागजिला की स्क्रिप्ट में नकारात्मक भूमिका के लिए एक वरिष्ठ अभिनेता की मौजूदगी की आवश्यकता है । करण जौहर ने इस भूमिका के लिए दो नामों को शॉर्टलिस्ट किया है - अनिल कपूर और बॉबी देओल - और अब, कार्तिक नागजिला के लिए अंतिम कास्टिंग कॉल लेंगे । नागजिला की पूरी कास्ट को सहयोगात्मक रूप से तय किया जा रहा है, और करण अब कार्तिक और महावीर जैन के साथ खलनायक को चुनने के लिए चर्चा करेंगे ।” एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया।
हमने यह भी सुना है कि नागजिला के खलनायक प्रोस्थेटिक्स और विजुअल इफेक्ट्स का उपयोग करके अपने लुक को बदलेंगे । सूत्र ने हमें आगे बताया, “यह इच्छाधारी नागिन की कहानी है, और खलनायक की भूमिका नायक की तरह ही महत्वपूर्ण है । इसलिए, टीम इस बात को लेकर सतर्क है कि वे फिल्म के लिए किसे चुनते हैं ।” कार्तिक और करण, महावीर जैन से सलाह लेने के बाद अगले 15 दिनों में खलनायक को चुनेंगे और फिर इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।
















