भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फ़िर अपने पसंदीदा किरदार रुह बाबा के रूप में भूल भुलैया 3 में वापसी कर रहे हैं । इस बार भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं । भूल भुलैया 3 इस दीवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है । और अब मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ फ़िल्म के लिए एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर दिया है । इसी बीच बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि, मेकर्स 27 सितंबर को फ़िल्म का टीजर रिलीज करेंगे ।

Anees Bazmee, Bhool Bhulaiyaa, Bhool Bhulaiyaa 3, Bhushan Kumar, Bollywood, Diwali 2024, Kartik Aaryan, News, Poster, Release Date, Social Media, T-Series, Triptii Dimri, Vidya Balan

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का दीवाली पर रिलीज होना कंफ़र्म

एक सूत्र ने हमें बताया, “टीज़र शुक्रवार, 27 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा । यह एक छोटा सा टीज़र होगा और तीसरे भाग की दुनिया का एक आइडिया देगा। इसका उद्देश्य लोगों को रिलीज़ के बारे में जागरूक करना और उन्हें कंटेंट के बारे में उत्सुक बनाना है । निर्माताओं को भरोसा है कि भूल भुलैया 3 का टीज़र लोगों का ध्यान खींचने में सफल होगा । इसके बाद ट्रेलर और गाने रिलीज़ किए जाएँगे ।”

इस बीच, एक ट्रेड सूत्र ने हमें बताया, “आज, बुधवार, 25 सितंबर को भूल भुलैया 3 का टीज़र पोस्टर आउट हो गया । कल यानी गुरुवार, 26 सितंबर को एक और पोस्टर का अनावरण किया जाएगा, उसके बाद शुक्रवार, 27 सितंबर को टीज़र रिलीज किया जाएगा ।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेलर 1 मिनट 27 मिनट लंबा है और इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने U/A सर्टिफिकेट दिया है ।

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर शेयर कर कार्तिक ने लिखा, “दरवाज़ा खुलेगा इस दिवाली” । शेयर किए गए पोस्टर में एक बड़ा सा दरवाजा नजर आ रहा है और इस पर ताला लगा हुआ है ।

बता दें कि, टी-सीरीज फिल्म्स और सिने 1 स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस्ड कार्तिक और विद्या बालन की भूल भुलैया 3 इस दिवाली अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सिंघम 3 से बॉक्स ऑफ़िस मुकाबला करेगी ।