अभी दो दिन पहले हमने खुलासा किया था कि लोकप्रिय गायिका नीति मोहन बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स 2023 के पहले संस्करण में अपने कुछ सबसे यादगार गानों पर परफॉर्म करने वाली हैं । वहीं हमने कुछ दिन पहले यह भी बताया था कि ग्लैमर और एंटरटेनमेंट और मस्ती से भरी इस शाम में अवॉर्ड शो को सोफ़ी चौधरी होस्ट करने वाली हैं । और अब बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स 2023 को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, सोफ़ी चौधरी के साथ इस अवॉर्ड शो को जाने माने होस्ट, एक्टर मनीष पॉल भी होस्ट करेंगे । मनीष पॉल, जिनके पॉडकास्ट ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है, बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स के पहले संस्करण की मेजबानी करने के लिए बहुत उत्साहित हैं ।

मनीष पॉल होस्ट करेंगे
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स के पहले संस्करण का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए, मनीष ने कहा, “बॉलीवुड हंगामा को उनके शानदार 25 वर्षों के लिए बहुत-बहुत बधाई और मैं उनके पहले स्टाइल पुरस्कारों की मेजबानी करके उनकी रजत जयंती यानि सिल्वर जुबली मना रहा हूं । मैं ग्लैमर, एंटरटेनमेंट और मस्ती से भरे अवॉर्ड नाइट में इंडस्ट्री के दिग्गजों के सामने शो को होस्ट करने के लिए बहुत उत्साहित हूं ।”
बॉलीवुड हंगामा द्वारा प्रस्तुत बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स पहला संस्करण, सिनेमा वाले फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी द्वारा क्यूरेट और निर्देशित और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस द्वारा निर्मित, ग्लिट्ज़, ग्लैमर और मनोरंजन का एक शानदार उत्सव होगा, जो 24 मार्च 2023 को मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट, जुहू में आयोजित होगा ।
सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, पुरस्कार समारोह जीवन के विविध क्षेत्रों से प्राप्तकर्ताओं का जश्न मनाएगा - चाहे वह टेलीविजन, खेल, व्यवसाय, फैशन, ओटीटी, कुलिनरी वर्ल्ड, क्षेत्रीय सिनेमा और बहुत कुछ हो । स्टाइल के इस वार्षिक उत्सव के साथ, 'बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन्स' उन दिग्गजों को सम्मानित करने जा रहा है, जो दुनिया भर में असंख्य भारतीयों के लिए प्रेरणा बनकर उभरे ।
















