
पहले हमने आपको बताया था कि रेहा कपूर बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्रियों को एक साथ लेकर आ रही हैं उनकी आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में । और अब ये भी साफ़ हो गया है कि इस फ़िल्म को सह-निर्माणा करने के लिए एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी मोशन पिक्चर्स तैयार हो गई है ।
फ़िल्म वीर दी वेडिंग में सोनम कपूर और करीना कपूर के अलावा स्वरा भास्कर और फ़िल्म वेक-अप-सिड की अभिनेत्री शिखा तल्सानिया भी नज़र आएंगी । मुख्य किरदार में चार अभिनेत्रियों के अलावा फ़िल्म में बतौर अभिनेता का नाम अभी तक सुझाया जा रहा है । हमने सुना है कि ये फ़िल्म एक हॉलीवुड फ़िल्म, सिस्टरहुड ऑफ़ ट्रैवलिंग पैंट से प्रेरित है ।
पूरी फ़िल्म इन्हीं चारों दोस्तों की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है जब ये सभी दोस्त मिलकर एक ग्रैंड भारतीय शादी में शामिल होने जाते हैं और आधुनिक भारतीय नारी के जोश को एंजॉय करती हैं ।
निर्देशक शंशाक घोष की फ़िल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग बड़े पैमाने पर दिल्ली और थाईलैंड में की जाएगी ।
















